4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्य'काले कपड़े' वाले पूर्व MLA बलजीत यादव को बीजेपी विधायक ने कहा...

‘काले कपड़े’ वाले पूर्व MLA बलजीत यादव को बीजेपी विधायक ने कहा ‘पागल कुत्ता’, जानें पूरा मामला

Published on

अलवर

राजस्थान के बहरोड़ बीजेपी विधायक जसवंत यादव ने पूर्व विधायक बलजीत यादव पर करारा हमला किया है। कांग्रेस के पूर्ववर्ती सरकार में काले कपड़े पहन भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करने वाले बलजीत यादव के ठिकानों पर हाल ही ईडी ने रेड डाली थी, तब से बीजेपी विधायक बलजीत पर लगातार हमले कर रहे हैं।

विधायक जसवंत यादव का एक विवादित बयान का वीडियो भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जसवंत यादव बलजीत यादव को ‘पागल कुत्ता’ कहते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक बलजीत यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘तूने जो गरीब जनता का पैसा खाया है, उसे तेरे हलक से निकाल कर रहूंगा।’ विधायक जसवंत यादव के इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासत में जमकर हलचल मच गई है।

विधायक ने कहा, ‘बलजीत तू पागल कुत्ता हो चुका है’
विधायक जसवंत यादव का करीब 1 मिनट का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी शुरुआत में ही विधायक जसवंत यादव कह रहे हैं कि बलजीत ‘तू पागल कुत्ता हो चुका है, तूने पिछले 5 साल में जो कुकर्म किया, उसका फल तुझे भोगना होगा। उन्होंने कहा कि तूने जो गरीब जनता का पैसा खाया था, उसे तेरे हलक से निकाल कर रहूंगा। विधायक ने निशाना साधते हुए कहा कि तेरी जगह इस समाज में नहीं, बल्कि पागलखाने में होनी चाहिए।

विधायक ने कहा, हे मक्कार! तू समाज का नाश मत कर
इस दौरान विधायक जसवंत यादव ने कहा कि बलजीत तू मेरे बेटे को हमेशा कोसता रहता है, लेकिन पहले अपने बेटे की तो देख, तेरे को कर्मों की वजह से इतनी सी उम्र में उसकी क्या हालत हो गई है। तू बिजली चोरी की बात करता है। तेरी खुद की वीसीआर कटी, अपनी वीसीआर तू माफ नहीं करवा पाया और लोगों की वीसीआर क्या माफ कराएगा। उन्होंने पूर्व विधायक बलजीत को नसीहत देते हुए कहा कि हे मक्कार, तू अपने आप में सही रह, समाज का नाश मत कर।

काले नाग और ईडी का काटा हुआ कोई नहीं बच पाया
इधर, पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर बीते दिनों ईडी ने रेड डाली थी। इस पर बीते दिनों बहरोड विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने अपने कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बात करते हुए भी करारा हमला किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काले नाग और ईडी का काटा हुआ कोई नहीं बच पाया है। उन्होंने कहा कि ईडी बाल की खाल निकालती है। ईडी हर किसी के कहने पर छापा नहीं मारती है। बता दें कि बलजीत यादव पर विधायक रहते सरकारी स्कूल खेल किट में 4 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगा था। इसको लेकर कांग्रेस नेता संजय यादव ने एसीबी में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद ईडी ने पूर्व विधायक के दस ठिकानों पर रेड डाली।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...