3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअनफेयर सिलेक्शन होता है... अश्विन के इस बयान से आ सकता है...

अनफेयर सिलेक्शन होता है… अश्विन के इस बयान से आ सकता है भूचाल, बता दी कड़वी सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में रिटायरमेंट लेकर सबको हैरान कर दिया था। अश्विन अब भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह खेलना जारी रखेंगे। अश्विन टीम इंडिया के उन क्रिकेटरों से रहे हैं जिन्होंने मुखरता के साथ अपनी बात को रखी है। अश्विन ने कभी भी कोई लाग लपेट नहीं रखा है। रिटायरमेंट के बाद भी वे नहीं बदले हैं। हाल में अश्विन एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर अपनी रखी।

बेंगलुरु के AWS AI कॉन्क्लेव में अश्विन ने कहा, ‘ये दुनिया बहुत ही अनफेयर है। हमेशा टीम इंडिया में बल्लेबाजों को ज्यादा सपोर्ट मिला है, जबकि गेंदबाजों को नहीं। आप देखेंगे कि ऑस्ट्रेलिया में आकाशदीप सिंह को सिर्फ एक ही मैच क्यों मिला। क्योंकि उस मैच में उन्होंने ज्यादा विकेट नहीं लिए। फिर क्या हुआ वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। वही चीज बल्लेबाजी में नहीं हुई। BGT में कितने ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने लगातार रन नहीं बनाए। क्या उन्हें बाहर बिठाया गया, नहीं। यही अंतर है भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया में। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत टीम है।’

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को भारत से मजबूत टीम
अश्विन ने टीम इंडिया के सिलेक्शन के अलावा वर्ल्ड में ऑस्ट्रेलिया का इतना ज्यादा दबदबा क्यों हैं, उसे लेकर भी अपनी बात रखी। अश्विन ने का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को पता है कि उनकी असली उनके बॉलर हैं जो उनके लिए टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर मैच को टूर्नामेंट जिता सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘भले ही हमारे पास सब कुछ है, फिर भी मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम है। वे जानते हैं कि उनकी जड़ें कहां हैं और वे जानते हैं कि गेंदबाज उनकी ताकत है जो टेस्ट मैच और टूर्नामेंट जीतेंगे।’

वहीं बात करें अश्विन के करियर की तो उन्होंने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट अपने नाम किए। इस टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 8वें स्थान पर हैं। वहीं भारत में वे दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ट के अलावा अश्विन ने 116 मैचों में 156 विकेट झटके जबकि टी20 में उनके नाम 72 विकेट दर्ज है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...