3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलनजफगढ़ के अनजान पेसर ने उड़ाई कोहली की ग‍िल्ली, पहली स्ल‍िप के...

नजफगढ़ के अनजान पेसर ने उड़ाई कोहली की ग‍िल्ली, पहली स्ल‍िप के पास जा उड़ा स्टम्प

Published on

नई दिल्ली ,

करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे विराट कोहली 31 जनवरी को फुस्स साबित हुए. अरुण जेटली स्टेडियम में किंग कोहली कोई कमाल नहीं कर पाए और महज 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए. कोहली के आउट होते ही ही पूरे अरुण जेटली स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. कोहली को ज‍िस रेलवे के गेंदबाज ने आउट किया, उसका द‍िल्ली से ही स्पेशल कनेक्शन है.

दिल्ली की पहली पारी में रेलवे के तेज गेंदबाज ह‍िमांशु सांगवान ने उनको क्लीन बोल्ड क‍िया. कोहली यश धुल (32) के आउट होने के बाद मैदान पर आए. यश जब आउट हुए तो द‍िल्ली की टीम का स्कोर 78/2 हो गया. टीम इंड‍िया के स्टार बल्लेबाज अरुण जेटली स्टे‍ड‍ियम में जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर द‍िए.

व‍िराट कोहली इस तरह बने ह‍िमांशु सांगवान की गेंद पर बने श‍िकार
कोहली ने इस दौरान एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव चौका लगाया. कोहली के इस शॉट में कॉन्फ‍िडेंस नजर आया. ऐसा लगा कि कोहली अपनी पारी लंबी खीचेंगे, पर वो 15 गेंदों का सामना कर सके और महज 6 रन बनाकर बोल्ड हुए. कोहली को आउट 29 वर्षीय ह‍िमांशु सांगवान ने किया. इस दौरान कोहली का स्टम्प भी पहली स्ल‍िप के पास जा ग‍िरा. कोहली को आउट करने के बाद ह‍िमांशु का जोश देखने लायक था. इसका वीडियो बेहद चर्चा में है.

वहीं कोहली के आउट होते कोटला से फैन्स ने मैदान से जाना शुरू कर द‍िया. ध्यान रहे इस मुकाबले में द‍िल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क‍िया था. रेलवे की टीम पहले द‍िन 241 रनों पर स‍िमट गई थी.

कौन हैं हिमांशु सांगवान, ज‍िन्होंने कोहली का क‍िया श‍िकार?
बात हिमांशु सांगवान करें तो वह 29 साल के हैं. वह दाएं हाथ से मध्यम गत‍ि की तेज गेंदबाजी करते हैं. ह‍िमांशु सांगवान का जन्म दिल्ली के ही नजफगढ़ इलाके में 2 स‍ितंबर 1985 को हुआ था. यहीं से वीरेंद्र सहवाग भी निकले हैं. वह रेलवे की टीम से खेलने से पहले दिल्ली की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

हिमांशु सांगवान ने द‍िल्ली vs रेलवे के इस मुकाबले से पहले तक 23 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 77 विकेट लिए हैं और उनके नाम 106 विकेट हैं. वहीं उन्होंने 17 ल‍िस्ट ए मैचों में 21 विकेट ल‍िए हैं और 10 रन बनाए हैं. हिमांशु ने 7 टी 20 मैच भी खेले हैं, जहां उन्होंने 5 विकेट झटके हैं और 10 रन बनाए हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...