16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'तीसरी बड़ी इकोनॉमी की राह पर भारत...' राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10...

‘तीसरी बड़ी इकोनॉमी की राह पर भारत…’ राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली,

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी (India Third Largest Economy) बनने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लोन और बीमा को सबके लिए आसान बनाया है. आइए जानते हैं राष्ट्रपति के अभिभाण की 10 बड़ी बातें….

विदेशों से आया निवेश, युवाओं को मिला रोजगार
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन मोड में काम कर रही है, जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है. विदेशों से जमकर निवेश आ रहा है और इसके चलते देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने अपने अभिभाषण में संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र भी किया, इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रेल परियोजना के पूरे होने को बड़ी उपलब्धि बताया. इसके साथ ही एविएशन सेक्टर में भी बड़ा बूम आया है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें
1- MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम
2- मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया
3- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
4- इंटरर्नशिप योजना ने युवाओं को मजबूत किया
5- ड्रोन दीदी से महिला सश्किकरण, 3 करोड़ दीदी बनाने का लक्ष्य
6- 8000 करोड़ खर्च कर देश में 52000 इलेक्ट्रिक बस चलेंगी
7- 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिली
8- टैक्स से जुड़े नियमों को आसान बनाया गया
9- AI को लेकर दुनिया को राह दिखा रहा है भारत
10- देश की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं.

देश के गरीबों को मिला सम्मान
अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि सरकारी योजनाओं (Govt Schemes) से देश के गरीबों को सम्मान मिला है. इसके अलावा केंद्र ने खासतौर पर महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है. इसका उदाहरण है कि आज महिलाएं भी लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं. उन्होंने कहा कि इन बड़ी उपलब्धियों के साथ हेल्थकेयर समेत तमाम सेक्टर्स में हमारी सरकार में शुरू की गई योजनाओं का असर देखने को मिला है, जो देश की ग्रोथ को गति दे रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मानती है कि 140 करोड़ देशवासियों की सेवा ही हमारा प्रमुख कर्तव्य है और इसीके साथ काम कर रही है.

हमारा एक ही संपल्प ‘विकसित भारत’
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आगे बताया कि 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हो गई है. आदिवासी इलाकों में 30 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है. पूर्वोत्तर के लिए विकास योजनाओं पर काम हुआ है और दलित वंचित समाज को अच्छी तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है. हमारी सरकार में दिव्यागों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है. भारत ने ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है. जम्मू कश्मीर में आज विकास का वातावरण बना है और 370 हटाने से ग्रोथ को गति मिली है. अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है और एक ही लक्ष्य है ‘विकसित भारत’.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...