16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी के 'Poor Lady' कमेंट पर बढ़ा बवाल,...

राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ कमेंट पर बढ़ा बवाल, प्रेसिडेंट हाउस ने की निंदा

Published on

नई दिल्ली

संसद के बजट सत्र का आगाज आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हो गया। हालांकि, सत्र के पहले ही दिन एक बड़ा विवाद सामने आया जब सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर एक कमेंट किया। सोनिया गांधी ने कहा, ‘बहुत थकी हुई लग रही थीं, बेचारी’। उनके ‘Poor Lady’ बयान पर विवाद बढ़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस पर सवाल खड़े किए। वहीं राष्ट्रपति भवन ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को अस्वीकार्य करार दिया। इससे राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।

ऐसी टिप्पणियां गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है- राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘ऐसा हो सकता है कि ये नेता ‘हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और विमर्श’ से वाकिफ नहीं हों, इसलिए इस तरह की गलत धारणा बना ली। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘किसी भी मामले में, ऐसी टिप्पणियां गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।’ पूरा मामला शुक्रवार को सामने आया जब राष्ट्रपति ने संसद की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण समाप्त किया। इसी के तुरंत बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को अभिभाषण पर टिप्पणी करते देखा गया।

राष्ट्रपति के संबोधन पर सोनिया गांधी ने किया ‘Poor Lady’ कमेंट
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया, ‘राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं…बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।’ इसी कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की हैं, जो स्पष्ट रूप से पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, इसलिए ये अस्वीकार्य हैं।’

राष्ट्रपति भवन ने अब सोनिया गांधी के बयान पर किया रिएक्ट
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन नेताओं ने कहा है कि राष्ट्रपति अंत तक ‘बहुत थक गई थीं’ और वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रपति भवन यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह धारणा पूरी तरह गलत है। राष्ट्रपति किसी भी समय थकी नहीं थीं। वास्तव में, उनका मानना है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थकाऊ नहीं हो सकता है।’

राष्ट्रपति भवन ने और क्या कहा
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में दोहराया गया कि राष्ट्रपति का भाषण समावेशी विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आलोचकों ने हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरों और शैली से अनभिज्ञता के कारण राष्ट्रपति के भाषण को गलत समझा होगा। इन टिप्पणियों को अभद्र, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य करार दिया गया।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...