7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यफडणवीस ने अजित पवार पर छोड़ा धनंजय मुंडे के इस्तीफे का फैसला,...

फडणवीस ने अजित पवार पर छोड़ा धनंजय मुंडे के इस्तीफे का फैसला, क्या फैसला लेंगे दादा?

Published on

मुंबई:

क्या महायुति सरकार से धनंजय मुंडे की विदाई होगी या फिर नहीं? महाराष्ट्र के इन दिनों यह सवाल सियासी हल्कों में छाया हुआ है। गुरुवार को बीड के दौरे पर पहुंच एनसीपी चीफ और डिप्टी सीएम अजित पवार ने तेवर दिखाए। पवार ने कहा कि बीड़ में हड़काया मैं कोई साधु-संत नहीं हूं।उन्होंने यह भी कहा कि गलत काम करने वालों पर मकोका के तहत कार्रवाई की जाएगी। बीड में सरंपच संतोष देशमुख की हत्या के बाद बीड की बिहार से सोशल मीडिया पर तुलना की गई थी। धनंजय मुंडे को लेकर जहां अजित पवार एमवीए के नेताओं के निशाने पर हैं तो वहीं बीजेपी के आष्टी से विधायक सुरेश धस भी निशाना साध रहे हैं। सीएम फडणवीस ने साफ किया है कि मुंडे पर फैसला अजित पवार लेंगे। इस्तीफे पर जारी बयानबाजी के बीच मुंडे ने कहा है कि क्या देशमुख परिवार को न्याय दिलाने से ज्यादा मेरी इस्तीफा महत्वपूर्ण है?

सुनते रहे धनंजय मुंडे
डिप्टी सीएम अजित पवार बीड के संरक्षक के मंत्री के तौर काफी तल्ख अंदाज में दिखे। उन्होंने कहा कि मैं कोई साधु-संत नहीं हूं। उन्होंने कहा कि बीड़ के विकास के लिए सभी लोगों को साथ लेकर काम करूंगा। जो काम मुख्यमंत्री के स्तर के हैं, उन्हें मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस के संज्ञान में लाऊंगा, बीड के विकास के लिए मंत्रिमंडल में मेरे दो सहयोगी धनंजय मुंडे और दूसरी पंकजा मुंडे का सहयोग भी जरूरी है। अजीत ने बीड़ में न अपराध व कानून-व्यवस्था के सवाल पर खुले तौर से कहा कि मैं यहां की विकास में बाधा कडालने वालों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। अजित पवार ने कहा कि अगर किसी ने गलत हरकत की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अभयदान या फिर जाएगी कुर्सी
राष्ट्रवादी कांग्रेस की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में एक सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच को लेकर कहा कि हत्याकांड के 50 दिन बीत चुके हैं और हत्यारों में से एक अब भी फरार है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर मैं होती तो इस्तीफा दे देती। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में धनंजय मुंडे को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंडे के इस्तीफे की गेंद अजित पवार के पाले में डालने के बाद दादा पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना है कि एनसीपी चीफ क्या फैसला लेते हैं? धनंजय मुंडे अपने करीबी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के कारण निशाने पर हैं। आप नेता अंजलि दामनिया ने मुंडे के खिलाफ सबूत अजित पवार को सौंपे हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...