7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यराजस्थान : मंत्री ने अपनी ही सरकार पर फोड़ा बम, भ्रष्टाचार और...

राजस्थान : मंत्री ने अपनी ही सरकार पर फोड़ा बम, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल

Published on

जयपुर

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर बड़ा बम फोड़ा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे कई मुद्दे हैं जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए डॉ. मीणा ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी साफ साफ जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन हो नहीं रही। आगामी दिनों में कई बड़े मुद्दों को लेकर मीडिया के सामने आएंगे। बीसलपुर में अवैध बजरी खनन का मुद्दा उठाते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि सब हमारी आंखों के सामने हो रहा है फिर भी कोई एक्शन नहीं हो रहा है।

मैं हां में हां मिलाने वालों में नहीं हूं – डॉ. मीणा
मीडिया से बात करते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि समय मिलावट का है। हां में हां करते जाएंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे। हां जी के दरबार में जो ना जी कहेगा वो मरेगा। उन्होंने कहा कि उनकी हां कहने की आदत नहीं है। वे जो कहता हैं सच कहता हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि उन्हें इस बात का दर्द है कि पांच साल तक जिस तरह से उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाई। उन दिनों पार्टी कार्यालय में उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं करने दी गई। वे सड़क पर संघर्ष करते रहे। धरना देकर फर्श पर सोते रहे। उन बड़े मुद्दों की वजह से ही भाजपा सत्ता में आई लेकिन जब मुद्दों का परिणाम नहीं निकलता है तो वे खुद मुरझा जाते हैं।

पूर्ववर्ती सरकार में भी अपमान हुआ, अब भी हो रहा है
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान उन्होंने किसानों और युवाओं के मुद्दे पर खूब आंदोलन किए थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले लड़ाइयां लड़ी थी। आज भी वीरांगनाएं और युवा आस लगाए बैठे हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए। डॉ. मीणा ने कहा कि उस राज में भी अपमानित किया गया और इस राज में भी अपमान हो रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के साथ साथ अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। सदन से छुट्टी मांगे जाने से जुड़े सवाल पर डॉ. मीणा ने कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है लेकिन अचानक कब खराब हो जाए, यह कोई कैसे बता सकता है।

बीसलपुर में अवैध खनन का मुद्दा उठाया
डॉ. मीणा ने कहा कि उनकी आंखों के सामने भ्रष्टाचार हो रहा है और वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बीसलपुर में हो रहे अवैध खनन के मामले का उन्होंने जिक्र किया। डॉ. मीणा ने कहा कि बीसलपुर में गाद निकालने का ठेका दिया गया है। गाद तो निकाली नहीं जा रही बल्कि ठेके की आड़ में करीब 250 किलोमीटर क्षेत्र में से अवैध रूप से बजरी निकाली जा रही है। उनके मुताबिक रोज करीब 7 करोड़ रुपए की बजरी निकाली जा रही है। यह सब उनकी आंखों के सामने हो रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डॉ. मीणा ने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिन्हें वे कुछ दिनों में सामने लाएंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...