7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यनितीश सरकार को झटका : पटना हाई कोर्ट ने दी गेस्ट टीचर...

नितीश सरकार को झटका : पटना हाई कोर्ट ने दी गेस्ट टीचर को राहत, सेवा समाप्त का आदेश किया रद्द

Published on

पटना

बिहार के अतिथि शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। पटना हाई कोर्ट ने अतिथि शिक्षकों को हटाने के आदेश को रद्द कर दिया है, जिससे अब सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बनी रहेंगी। हाई कोर्ट के इस फैसले से 12वीं कक्षा के 4,257 अतिथि शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल, मार्च 2024 में राज्य के शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए शिक्षकों ने पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

पटना हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बिना उचित सुनवाई का मौका दिए किसी भी शिक्षक की सेवा समाप्त नहीं की जा सकती। साथ ही, राज्यपाल की मंजूरी से जारी अधिसूचना को मात्र कार्यकारी आदेश से निरस्त नहीं किया जा सकता।

2024 में क्यों आया था हटाने का आदेश?
मार्च 2024 में शिक्षा विभाग ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को बिना पूर्व सूचना या किसी औपचारिक सुनवाई के नौकरी से हटा दिया गया था। ये शिक्षक सरकार द्वारा अस्थायी रूप से नियुक्त किए गए थे, लेकिन बाद में उनकी सेवाएं खत्म करने का फैसला लिया गया था।

गेस्ट शिक्षकों को मिली बड़ी राहत
सरकारी आदेश के विरोध में अतिथि शिक्षकों ने लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर अदालत का रुख किया। अब हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अतिथि शिक्षकों में खुशी की लहर है, क्योंकि उन्हें न्याय मिला है और उनकी नौकरियां सुरक्षित हो गई हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...