7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्य'मां ने अपने दोस्त से कराया मेरा रेप, वीडियो कॉल पर उतरवाए...

‘मां ने अपने दोस्त से कराया मेरा रेप, वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े’, 15 साल की बेटी की आपबीती सुन मुंबई पुलिस हैरान

Published on

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 15 साल की लड़की के साथ पिछले कई सालों से उसकी मां का दोस्त बलात्कार कर रहा था। इसमें लड़की की मां की मंजूरी थी। लड़की की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने बताया कि उसकी मां वीडियो कॉल के दौरान उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करती थी। उसकी मां उसे इस बारे में किसी से बात न करने की धमकी देती थी।

कहां का है मामला?
पुलिस ने बताया कि मुंबई के निर्मल नगर इलाके में एक मां ने अपनी 15 साल की बेटी का बलात्कार करवाया। आरोपी उसकी मां का दोस्त था। आरोपी ने मां और बेटी के साथ 2022 से 2025 के बीच कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की छात्रा है और अपनी मां के साथ रहती है। पिता तलाक के कारण अलग रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां के दोस्त ने उसकी मां की सहमति से उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।

मां ने अपनी बेटी का बलात्कार दोस्त से करवाया
जांच रिपोर्ट से पता चला कि पीड़िता बार-बार बलात्कार के कारण संक्रमित हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस अब नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो कॉल पर लड़की को कपड़े उतारने पर मजबूर किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसकी मां ने साल 2024 से 8 जनवरी 2025 के बीच एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल के दौरान उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...