3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहार्दिक और शिवम के बल्ले से तूफान, कन्कशन सब्स्टीट्यूट ने गेंद से...

हार्दिक और शिवम के बल्ले से तूफान, कन्कशन सब्स्टीट्यूट ने गेंद से बदला मैच, भारत ने जीती सीरीज

Published on

पुणे:

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को जीत लिया है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने खराब शुरुआत से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने पावरप्ले में ही 62 रन ठोक दिए थे। इसके बाद भी टीम की पारी आखिरी ओवर में 166 रनों पर सिमट गई। भारत ने मुकाबले को 15 रनों से अपने नाम किया।

हार्दिक और दुबे ने जोड़े 87 रन
हार्दिया पंड्या ने 30 गेंद में चार छक्कों और इतने ही चौकों से 53 रन की पारी खेलने के अलावा दुबे (53 रन, 34 गेंद, सात चौके, दो छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। इससे भारत 12 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। भारत अंतिम पांच ओवर में 68 रन जुटाने में सफल रहा। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन ने भी 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने सही साबित करते हुए दूसरा ओवर मेडन फेंका और संजू सैमसन (01), तिलक वर्मा (00) तथा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (00) के रूप में तीन विकेट चटकाए। भारत ने टी20 इतिहास में पहली बार शुरुआती दो ओवर में तीन विकेट गंवाए। अच्छी फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा (29) को इसके बाद रिंकू सिंह का साथ मिला। भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 47 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा 8वें ओवर में आदिल राशिद की दूसरी ही गेंद को डीप मिड विकेट पर जेकब बेथेल के हाथों में खेल गए जिससे रिंकू के साथ उनकी 45 रन की साझेदारी का अंत हुआ। उन्होंने 19 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा। दुबे को पहली ही गेंद पर स्लिप में बटलर ने जीवनदान दिया जिसके बाद उन्होंने राशिद पर छक्का मारा। 30 रन बनाने वाले रिंकू ने इसके बाद एकाग्रता गंवाई और कार्स की गेंद पर डीप थर्ड मैन पर राशिद को कैच दे बैठे।

हार्दिक पंड्या ने आते ही कार्स पर लगातार दो चौके मारे और फिर राशिद की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 14वें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। पंड्या ने महमूद पर दो छक्कों के साथ तेवर दिखाए और आर्चर की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। उन्होंने ओवरटन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पंड्या हालांकि ओवरटन के इसी ओवर में गेंद को हवा में लहराकर बटलर को कैच दे बैठे। दुबे ने भी कार्स पर लगातार दो चौकों के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...