3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलटॉस के समय नहीं थे टीम का हिस्सा, इंग्लैंड की पारी के...

टॉस के समय नहीं थे टीम का हिस्सा, इंग्लैंड की पारी के दौरान कैसे बॉलिंग करने लगे हर्षित राणा?

Published on

पुणे

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीन बदलाव की जानकारी दी। शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। उन्हें मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला। हर्षित राणा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अभी तक भारत के लिए कोई टी20 नहीं खेला था। लेकिन इंग्लैंड की पारी के दौरान वह बॉलिंग करने लगे।

दुबे की जगह राणा का डेब्यू
हर्षित राणा को शिवम दुबे की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। दरअसल भारत की पारी के आखिरी ओवर में शिवम दुबे के सिर पर गेंद लगी थी। उन्हें हेलमेट पहन रखा था लेकिन इसके बाद भी गेंद लगने से चोटिल हो गए। उन्होंने उसके बाद बल्लेबाजी तो की लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी जगह हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई। वह टी20 खेलने वाले भारत के 119वें क्रिकेटर बने।

क्या होगा है कन्कशन सब्स्टीट्यूट?
क्रिकेट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम एक अगस्त 2019 से लागू हुआ था। वैसे तो कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नहीं ले सका। वो खिलाड़ी सिर्फ फील्डिंग कर सकता है लेकिन अगर चोट शरीर में गर्दन के ऊपर लगे तो कन्कशन सब्स्टीट्यूट किया जाता है। कन्कशन सब्स्टीट्यूट में आने वाले खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो जाता है और वह बैटिंग के साथ ही बॉलिंग भी कर सकता है। कन्कशन सब्स्टीट्यूट मैच रेफरी की अनुमति से ही मिलता है।

दूसरी ही गेंद पर लिया विकेट
हर्षित राणा को 11वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी का मौका मिला। उन्होंने अपने करियर की दूसरी ही गेंद पर विकेट ले लिया। पिछले मैच में विस्फोटक बैटिंग करने वाले लियाम लिविंगस्टोन उनका शिकार बने। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को लिविंगस्टोन ने थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का किनारा लेकर वह विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई। 13 गेंद पर लिविंगस्टोन ने 9 रनों की पारी खेली।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...