10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभः 73 देशों के 116 राजनयिक संगम में लगाएंगे डुबकी, उपराष्ट्रपति जगदीप...

महाकुंभः 73 देशों के 116 राजनयिक संगम में लगाएंगे डुबकी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी रहेंगे मौजूद

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग आ रहे हैं। इसी कड़ी में डिप्लोमैट्स का 116 सदस्यीय दल भी कल यानी 1 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेगा। इनमें हेड्स ऑफ मिशन (HoM), SHoM के अलावा 73 देशों के राजनयिक शामिल होंगे। इसी दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी महाकुंभ में जाने वाले हैं। ये सभी विदेशी मेहमान उपराष्ट्रपति के साथ संगम में स्नान करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ 73 देशों के 116 राजनयिक शनिवार को महाकुंभ मेले में आएंगे। यहां उपराष्ट्रपति और राजनयिकों के संगम स्नान करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को मेले में आएंगे और एक धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। क्षेत्राधिकारी (प्रोटोकॉल, तृतीय) प्रतिमा सिंह ने शनिवार को महाकुंभ नगर में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी साझा नहीं की।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांच फरवरी को महाकुंभ में आगमन प्रस्तावित है। वहीं, शनिवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सतुआ बाबा के शिविर में पट्टाभिषेक समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शनिवार को 73 देशों के 116 राजनयिक महाकुंभ मेले में आएंगे और उनका अरैल में भव्य स्वागत किया जाएगा। बयान के मुताबिक, ये राजनयिक अरैल में अपने अपने देशों का ध्वज फहराएंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे।

इसके मुताबिक, ये राजनयिक अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे। जिन देशों के राजनयिक महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं, उनमें अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल और कनाडा शामिल हैं। इससे पूर्व 2019 के कुंभ में भी 73 देशों के राजनयिकों को बुलाया गया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...