16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने PM नरेंद्र मोदी CM योगी को...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने PM नरेंद्र मोदी CM योगी को दी गाली, आरोपी सपा प्रदेश अध्यक्ष का बेटा

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ जिले में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने सरेआम पीएम नरेंद्र मोदी योगी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रोफेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गाली दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी को अपशब्द कहने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल से पढ़ाने का काम छीन लिया गया है। वह जांच होने तक नहीं पढ़ा सकेंगे। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अरिमर्दन सिंह पाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बेटे हैं।

राजा भैया ने दर्ज कराया मुकदमा
एएमयू यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क विभाग की प्रभारी प्रोफेसर विभा शर्मा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है, उनसे दो दिन में जवाब मांगा गया है। इसकी मियाद 1 फरवरी को पूरी हो रही है। जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल उनसे पढ़ाने के लिए मना कर दिया गया है। इस मामले में 30 जनवरी को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की लिखित शिकायत दी थी। आज 31 जनवरी को थाना सिविल लाइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीओ तृतीय अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र का एक प्रकरण संज्ञान में आया है। सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। इस संबंध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...