16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यलखनऊ में बेकाबू होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से हाईकोर्ट के...

लखनऊ में बेकाबू होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से हाईकोर्ट के दो वकीलों की मौत

Published on

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में नौबस्ता कला गांव में भेलू कला तालाब में शुक्रवार देर रात एक तेज कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार से 2 अधिवक्ताओं के शव बरामद किए गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने तालाब में डूबी हुई कार को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान स्टैंडिंग काउंसिल कुलदीप अवस्थी (40) और विकास नगर निवासी शशांक सिंह (37) के रूप में हुई। पुलिस ने कार के नंबर और दस्तावेजों के आधार पर पहचान की और उनके परिजनों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की जांच की, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। घटनास्थल की तस्वीरों में कार का पिछला शीशा टूटा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

दावत में जाने की घर में कही थी बात
मृतक के भाई मनीष अवस्थी के मुताबिक, कुलदीप रात 8 बजे दावत में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह हादसे की जानकारी मिली। पुलिस का अनुमान है कि हादसा एक अंधे मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और तालाब में जा गिरी। हालांकि, दोनों शवों पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने दोनों वकीलों के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this