14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है...', जब संसद में वित्त मंत्री...

‘हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है…’, जब संसद में वित्त मंत्री को बधाई देने पहुंचे PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश कर दिया है. इस बजट में किसान से लेकर महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने सदन में करीब 74 मिनट तक बजट भाषण दिया. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उठकर वित्त मंत्री की टेबल पर पहुंचे और उन्हें अच्छे बजट के लिए बधाई दी.

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है, क्योंकि बजट बहुत अच्छा है. सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दिए जाने के बाद पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से कहा, ये बजट आम आदमी के लिए है. यह गरीब किसान, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है. ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) का बजट है.

आम बजट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बजट 2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है. किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट तक हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है. इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बधाई देता हूं.

आम बजट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ये विकसित भारत का बजट है. प्रधानमंत्री के संकल्प का और एक नया ऊर्जावान युवा भारत के सपनों को साकार करने का बजट है. हर क्षेत्र को और हर विषय को पूर्ण रूप से अध्ययन करके एक मानचित्र तय किया गया है. 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. ये कम्पोजिट बजट है जो भारत को आगे लेकर जाएगा.

JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, बिहार के लिए सबसे बड़ी घोषणा यह है कि एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा. मखाने की वैश्विक मांग है. मखाना बोर्ड के गठन से बहुत लाभ होगा, यह एक बड़ी घोषणा है. पश्चिमी कोसी नहर पूरे मिथिला की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसके लिए वित्त मंत्री ने घोषणा की है. कुल मिलाकर बजट बिहार के लिए सुखद है. मध्यम वर्ग को दी गई कर छूट एक बहुत बड़ी घोषणा है, राहत है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...