14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'अखिलेश जी, ये ठीक नहीं है...', बजट भाषण शुरू होने से पहले...

‘अखिलेश जी, ये ठीक नहीं है…’, बजट भाषण शुरू होने से पहले सपा प्रमुख पर क्यों भड़के स्पीकर

Published on

नई दिल्ली,

संसद में बजट पेश होने से पहले भारी हंगामा देखने को मिला. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की शुरुआत के बाद भी विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्य प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की. संसद की कार्यवाही शुरू होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए खड़े हो गए.

अखिलेश यादव की डिमांड पर स्पीकर ओम बिरला भड़क गए. स्पीकर ने कहा कि अखिलेश जी, ये ठीक नहीं है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान आपको पर्याप्त मौका दिया जाएगा. लोकसभा स्पीकर ने अखिलेश यादव से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की और कहा कि बजट के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ है. बजट के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आपको पूरा समय दिया जाएगा.

सपा सदस्यों के हंगामे के बीच ही स्पीकर ओम बिरला ने वित्त मंत्री से बजट स्पीच शुरू करने के लिए कहा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अपना बजट भाषण शुरू कर देने के बाद भी कुछ मिनट तक सपा के सदस्य महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में नारेबाजी करते रहे. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने संसद से वॉकआउट कर दिया.

इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही अखिलेश ने महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाने के संकेत दे दिए थे. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बजट कहीं मायूस न कर दे. उन्होंने कहा कि बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण है कुंभ. कुंभ में लोग भटक रहे हैं और अपनों को खोया-पाया केंद्रों पर खोज रहे हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि कुंभ में सारे केंद्रीय मंत्री नहाकर आ गए. उसी कुंभ में कितनी जानें चली गईं. अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ का भी बड़ा बजट था. उसका क्या हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार को जागना चाहिए, हिंदुओं की जान गई है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...