16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्ययूपी : पेड़ के नीचे करा रहे थे मुंडन... अचानक मधुमक्खियों के...

यूपी : पेड़ के नीचे करा रहे थे मुंडन… अचानक मधुमक्खियों के झुंड का हमला, 10 दिन में तीन की मौत

Published on

उन्नाव:

यूपी के उन्नाव जिले में दसवां का कार्यक्रम चल रहा था और लोग बाल बनवा रहे थे। बाल बनवाने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों के ऊपर हमला कर दिया जिसके चलते कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव की है।

मधुमक्खियों के झुंड ने किया लोगों पर हमला
जानकारी के अनुसार बहुराजमऊ गांव के निवासी मायाधीश दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके दसवां का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के लोग पीपल के पेड़ के नीचे इकठ्ठे होकर बाल बनवा रहे थे। बाल बनवाने के दौरान अचानक पेड़ में बैठी मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों के ऊपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर मौजूद कई लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान लोगों ने बचने का प्रयास किया और जमीन पर लेट गए।

मधुमक्खियों का गुस्सा शांत होने पर लोग गए अस्पताल
मधुमक्खियों का गुस्सा शांत होने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को बीघापुर सीएससी ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने 35 वर्षीय कमल दुबे को मृत घोषित कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत
बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई है और 6 से 7 लोग घायल हो गए है। थाना प्रभारी ने बताया कि दसवां कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के ऊपर मक्खियों ने हमला किया था लेकिन कमल दुबे को मक्खियों ने ज्यादा काट लिया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...