16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद के वासणा में भीषण आग, 25 झोपड़ियां जलकर खाक, बड़ा हादसा...

अहमदाबाद के वासणा में भीषण आग, 25 झोपड़ियां जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

Published on

अहमदाबाद,

अहमदाबाद नगर निगम द्वारा कचरा एकत्र करने के लिए बनाए गए रिफ्यूज स्टेशन के पास स्थित झोपड़ियों में आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस भीषण आग में लगभग 25 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सौभाग्यवश, आग के समय झोपड़ियों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानहानि नहीं हुई।

काम पर थे लोग इससे टली जनहानि
जानकारी के अनुसार, ये झोपड़ियां उन कर्मियों की थीं, जो अहमदाबाद नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाली गाड़ियों में काम करते हैं. यह कर्मी रिफ्यूज स्टेशन के पास अस्थायी झोपड़ियों में रहते थे. आग लगने के समय सभी कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर थे, जबकि उनके बच्चे स्कूल में थे. इसी कारण इस भीषण आग से कोई जनहानि नहीं हुई.

स्थानीय विधायक और पार्षद पहुंचे मौके पर
आग की घटना की जानकारी मिलते ही एलिसब्रिज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित शाह और स्थानीय भाजपा पार्षद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

दमकल विभाग की तत्परता से बची कई झोपड़ियां
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. कुल 75 झोपड़ियों में से करीब 50 झोपड़ियों को आग से बचा लिया गया, लेकिन बाकी 25 झोपड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. आग लगी तब इनमें कोई मौजूद नहीं था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this