16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यबिहार में भीषण हादसा: महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर में पलटी,...

बिहार में भीषण हादसा: महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर में पलटी, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई।इसमें स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के मड़ापुरा फोरलेन पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन सामने से एक ट्रक आता देख गाड़ी को संभाल नहीं पाया। संतुलन बिगड़ने के कारण स्कॉर्पियो सड़क पर कई बार पलटी खा गई।

मृतकों और घायलों की स्थिति
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार नौ में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था। सभी यात्री नेपाल के जनकपुर के पास के रहने वाले थे और महाकुंभ से वापस लौट रहे थे। घायल चार लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले पर क्या कहना है पुलिस का?
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया। डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि सभी यात्री नेपाल के निवासी थे और संभवतः एक ही परिवार या समुदाय से संबंधित थे। हादसे में तीन पुरुष और दो महिलाएं जान गंवा चुकी हैं, जबकि घायलों में एक महिला और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। मौके से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि मृतकों और घायलों की पूरी पहचान हो सके।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...