14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में AAP विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला, केजरीवाल की रैली में...

दिल्ली में AAP विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला, केजरीवाल की रैली में पट्टियां बांधे व्हीलचेयर पर पहुंचे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के रोहिणी इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मोहिंदर गोयल पर शनिवार को एक जनसभा के दौरान हमला हुआ. इस घटना के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनाव हारने के डर से हिंसा करने का आरोप लगाया.

घटना सुबह 11 बजे रोहिणी सेक्टर-11 के पॉकेट-एच इलाके में हुई, जब AAP प्रत्याशी मोहिंदर गोयल स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गोयल एक पुराने वीडियो पर चर्चा कर रहे थे, जिसमें एक स्थानीय निवासी दिखाई दे रहे थे, जिनका अब निधन हो चुका है. जब मृतक के परिवार को इस बारे में पता चला, तो वे सभा में पहुंचे और इसका विरोध किया.

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई गई हैं और जांच जारी है. हालांकि, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, गोयल को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

AAP का BJP पर हमला
AAP विधायक गोयल कुछ समय बाद पट्टी और प्लास्टर के साथ व्हीलचेयर पर नजर आए और रिठाला में अरविंद केजरीवाल की जनसभा में शामिल हुए. केजरीवाल ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ‘मोहिंदर गोयल की यह हालत देखकर मुझे रोना आ रहा है. दिल्ली की जनता इस तरह की गुंडागर्दी का समर्थन नहीं करती. BJP हिंसा कर रही है और पुलिस उन्हें बचा रही है.’

उन्होंने AAP सरकार की उपलब्धियों और चुनावी वादों को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जनता का पैसा खर्च किया, जबकि BJP ने जनता के पैसे से अमीर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया.

केजरीवाल ने साधा BJP पर निशाना
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘BJP दिल्ली चुनाव बुरी तरह हार रही है. बौखलाहट में अब वे हिंसा पर उतर आए हैं. हम रिठाला में हमारे विधायक मोहिंदर गोयल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं.’

इनके बीच मुकाबला
रिठाला सीट से AAP के मोहिंदर गोयल का मुकाबला BJP के कुलवंत राणा और कांग्रेस के सुशांत मिश्रा से है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Latest articles

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...