14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeराजनीतिAAP सांसद ने राघव चड्ढा ने मीका सिंह के साथ गाना गाया,...

AAP सांसद ने राघव चड्ढा ने मीका सिंह के साथ गाना गाया, दिल्ली चुनाव प्रचार में दिखा अनोखा अंदाज

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर में चुनाव प्रचार पहुंच चुका है। सभी पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार अभियान में उतार दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बिजी चुनाव प्रचार के बीच शनिवार को राघव चड्ढा मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ गाने गुनगुनाते दिखे। राघव दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा में चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

एक्स पर पोस्ट किया वीडियो
आप सांसद राघव चड्ढा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘व्यस्त राजनीतिक अभियान के बीच, दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक में मुझे प्रसिद्ध गायक मीका सिंह के साथ उनके एक गाने पर गुनगुनाने का मौका मिला, जो मुझे बहुत पसंद है।’

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला
इधर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ‘गुंडागर्दी’ पर उतर आई है। उन्होंने कहा, ‘आज मुझे झुग्गियों से बहुत सारे फोन आए हैं, बीजेपी घर-घर जाकर लोगों से कह रही है। 3000 रुपये ले लो और चुनाव आयोग घर आकर वोटिंग करवा देगा। यह सुनकर मैं चौंक गया। यह आपको फंसाने की साजिश है। मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात मुझे नींद नहीं आई।

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा सुझाव है कि आप इस जाल में न फंसें, नहीं तो अगर आपने उन्हें वोट दिया और अपनी उंगली पर स्याही लगवाई तो वे आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको गिरफ्तार कर लेंगे… अगर वे आपको मुफ्त में पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन उन्हें वोट न दें। अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ गई तो वे (भाजपा) झुग्गियों को हटा देंगे। मुंबई में, उन्होंने धारावी, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी को अपने एक दोस्त को दे दिया है…”

Latest articles

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...