3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपुलिस ऑफिसर हिना मुनव्वर, पाकिस्तान मेंस क्रिकेट ने रचा इतिहास, बनी टीम...

पुलिस ऑफिसर हिना मुनव्वर, पाकिस्तान मेंस क्रिकेट ने रचा इतिहास, बनी टीम की पहली महिला मैनेजर

Published on

सिक्योरिटी एंड ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर हिना मुनव्वर को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का ऑपरेशंस मैनेजर बनाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है, जब किसी महिला को पुरुष टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई हो। संवेदनशील और जोखिम भरे स्वात क्षेत्र में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी में सेवा दे चुकी हिना की जिम्मेदारी 8 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जब पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।

सिविल सुपीरियर सर्विसेज परीक्षा पास करने के बाद हिना मुनव्वर कई कानून प्रवर्तन और सुरक्षा भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘शायद उनकी नियुक्ति का उद्देश्य टीम के भीतर और खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच संचालन को सुव्यवस्थित करना है, क्योंकि उन्होंने रणनीतिक और नेतृत्वकारी भूमिकाओं में काम किया है, जिससे विभिन्न संचालन को सुव्यवस्थित करने में मदद मिली है।’

पिछले साल पीसीबी में शामिल हुई हिना मुनव्वर को एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला अंडर-19 टीम का मैनेजर भी नियुक्त किया गया था। सूत्र ने कहा, ‘उन्होंने पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्र में लैंगिक बाधाओं को तोड़ते हुए स्वात में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी में पहली महिला जिला अधिकारी के रूप में इतिहास रचा था।’ समझा जाता है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, हिना मुनव्वर को प्रतिनियुक्ति पर बोर्ड में लाए थे, क्योंकि वह पाकिस्तान की पुलिस सेवा का हिस्सा बनी हुई हैं। पीसीबी का लक्ष्य टीम प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और अधिक संगठित और कुशल वातावरण बनाना है, उनकी नियुक्ति पारंपरिक रूप से कोचिंग-केंद्रित और पुरुष-प्रधान सेटअप में नए दृष्टिकोण लाती है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...