7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के पूर्व पीएम से लेकर बॉलीवुड के शहंशाह तक, वानखड़े स्टेडियम...

इंग्लैंड के पूर्व पीएम से लेकर बॉलीवुड के शहंशाह तक, वानखड़े स्टेडियम पर लगी सितारों की महफिल

Published on

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में जीत हासिल की। पहले खेलते हुए 247 रन बनाने के बाद भारत ने इंग्लैंड को 97 रनों पर रोक दिया। इस तरह टीम इंडिया को मैच में 150 रनों की बड़ी जीत मिली। सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा जमा लिया। इस मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों को सपोर्ट करने के लिए कई बड़े नाम स्टेडियम में पहुंचे।

इंग्लैंड पूर्व पीएम के सामने हारी
इंग्लैंड की टीम को सपोर्ट करने इस मैच में पूर्व पीएम पहुंचे। ऋषि सुनक मैच शुरू होने से पहले मैदान के अंदर भी आए थे। वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से मिले।

आमिर खान भी स्टैंड्स में
भारतीय टीम को सपोर्ट करने बॉलीवुड के भी कई सितारे पहुंचे। इसमें आमिर खान का नाम भी शामिल। आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म आ रही है।

बेटे के साथ अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी वानखेड़े स्टेडियम में दिखे। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी थे। अभिषेक ने भारतीय टीम की जर्सी पहन सभी थी। दोनों हर शॉट पर चीयर कर रहे थे।

मुकेश अंबानी और नारायन मुर्ति
भारत के दो सबसे सफल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नारायन मुर्ति भी स्टेडियम में दिखे। नारायण मुर्ति की बेटी से ही ऋषि सुनक की शादी हुई है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले भी स्टैंड्स में थे।

अंबानी फैमली के कई सदस्य दिखे
मुकेश अंबानी के अलावा उनके बेटे आकाश भी भारतीय टीम को चीयर कर रहे थे। आकाश की पत्नी श्लोका और बेटे भी स्टेडियम में थे। अभिषेक शर्मा के शॉट पर मुकेश अंबानी ने खड़े होकर ताली बजाई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...