4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलएक लाइन में हजार टके की बात... अभिषेक शर्मा की बैटिंग पर...

एक लाइन में हजार टके की बात… अभिषेक शर्मा की बैटिंग पर ‘महागुरु’ युवराज सिंह का भौकाल

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तूफानी बैटिंग से सनसनी मचा दी। अभिषेक ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 54 गेंद में 135 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के और 7 चौके भी लगाए। अभिषेक शर्मा की इस पारी को देखकर उनके मेंटोर युवराज सिंह गदगद हो गए।

इससे पहले अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर युवराज सिंह कई बार सोशल मीडिया पर खुल कर उनकी कमी को बता चुके थे, लेकिन इस बार उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की दिल खोल तारीफ की। युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘बहुत बढ़िया अभिषेक शर्मा, यही तो मैं तुमसे देखना चाहता था। मुझे तुम पर गर्व है।’

भारत ने 150 रन से जीता मुकाबला
बता कि अभिषेक शर्मा की इस दमदार शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 5वें 150 रन से मुकाबले को अपने नाम किया। मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन एक छोर से भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए लगातार अंतराल पर विकेट निकालते रहे, जिसे मेहमान टीम 97 रन के स्कोर पर सिमट गई।

इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक फिल साल्ट ने 23 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए अपना कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने अपना कमाल दिखाया और तीन विकेट हासिल किए। शमी के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी दो विकेट हासिल किए। वहीं शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती के खाते में भी दो विकेट आया जबकि रवि बिश्नोई ने एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...