13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, टॉप 10 से भारत...

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, टॉप 10 से भारत बाहर, चीन का हाल जानें

Published on

न्यूयॉर्क:

फोर्ब्स की दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट से भारत बाहर हो गया है। 2025 की इस नई लिस्ट में टॉप 10 में शीर्ष पर अमेरिका है। वहीं, 10वें नंबर पर इजरायल काबिज है। हालांकि, भारत को टॉप 10 से बाहर रखने पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। फोर्ब्स का अपना दावा है कि वह रैंकिंग जारी करते समय कई पैरामीटर पर परखता है, हालांकि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को टॉप 10 से बाहर करने का औचित्य नजर नहीं आता।

फोर्ब्स ने बताई रैंकिंग की पद्धति
फोर्ब्स ने बताया कि यूएस न्यूज की ओर से पावर सब-रैंकिंग पांच विशेष विशेषताओं से ‘इक्वली वेटेज एवरेज ऑफ स्कोर’ पर आधारित है जो किसी देश की शक्ति को दर्शाती हैं। इनमें निम्नलिखित प्वॉइंट शामिल हैं:
एक नेता,
आर्थिक प्रभाव,
राजनीतिक प्रभाव,
मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और
एक मजबूत सेना।

2025 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देश

पावर रैंक और देश जीडीपी जनसंख्या क्षेत्र
1- अमेरिका 30.34 ट्रिलियन डॉलर 34.5 करोड़ उत्तरी अमेरिका
2- चीन 19.53 ट्रिलियन डॉलर 141.9 करोड़ एशिया
3- रूस 2.2 ट्रिलियन डॉलर 144.4 करोड़य यूरोप
4- यूनाइटेड किंगडम 3.73 ट्रिलियन डॉलर 6.91 करोड़ यूरोप
5- जर्मनी 4.92 ट्रिलियन डॉलर 8.45 करोड़ यूरोप
6- दक्षिण कोरिया 1.95 ट्रिलियन डॉलर 5.17 करोड़ एशिया
7- फ्रांस 3.28 ट्रिलियन डॉलर 6.65 करोड़ यूरोप
8- जापान 4.39 ट्रिलियन डॉलर 12.37 करोड़ एशिया
9- सऊदी अरब 1.14 ट्रिलियन डॉलर 3.39 करोड़ एशिया
1-0 इजरायल 550.91 बिलियन डॉलर 93.8 लाख एशिया
रिसर्च टीम का किसने किया नेतृत्व

इसके अलावा, रैंकिंग मॉडल को BAV ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। यह एक ग्लोबल मॉर्केटिंग कम्यूनिकेशन कंपनी WPP की एक यूनिट है। इस रैंकिंग को निकालने वाली रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया।

Latest articles

सेज कॉलेज का सनसनीखेज मामला, सीनियर छात्रों ने दो जूनियर को मारी गोली

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में स्थित सेज कॉलेज के सीनियर छात्रों द्वारा...

होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

भोपाल। शहर में दिवंगत होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा की स्मृति में रविवार को...

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए चोर

भोपाल। विश्वास कैलाश सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात सामने आई है।...

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...