4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहिमांशु सांगवान को बस ड्राइवर ने ऐसी क्या सलाह दी थी, जिसके...

हिमांशु सांगवान को बस ड्राइवर ने ऐसी क्या सलाह दी थी, जिसके बाद विराट कोहली का डंडा उड़ा दिया

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली ने 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की। रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में विराट कोहली दिल्ली के लिए रेलवे खिलाफ मैदान पर उतरे। मैच शुरू होने से पहले अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली कोहली को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी जब रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने सस्ते में विराट आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए विराट कोहली ने जमकर तैयारी की थी, लेकिन वह किसी काम नहीं आई।

वहीं विराट कोहली के विकेट लेने वाले रेलवे के तेज गेंदबाज हर जगह छा गए। हिमांशु ने रेलवे के लिए साल 2019 में अपना डेब्यू किया था और वह टीम के पेस बॉलिंग अटैक का नेतृत्व करते हैं। विराट कोहली के विकेट के बाद लाइम लाइट में आए हिमांशु ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए खास तौर से विराट कोहली के लिए उनकी और टीम की क्या प्लानिंग थी।

बस ड्राइवर ने भी दी हिमांशु को सलाह
हिमांशु सांगवान ने कहा, ‘हम जिस टीम बस में सफर कर रहे थे उसके ड्राइवर ने मुझसे कहा था कि आप जानते हैं कि आपको विराट कोहली को चौथी-पांचवीं स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी और फिर वह आउट हो जाएंगे। हालांकि मुझे खुद पर भरोसा था। मैं किसी और की कमजोरियों के बजाय सिर्फ अपनी स्ट्रेंथ पर ध्यान देना चाहता था। मैंने अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार गेंदबाजी की और विकेट हासिल किया।’

बता दें कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से ऑफ स्टंप की गेंद पर मुश्किल में दिखे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गेंदबाजों ने विराट कोहली को खूब परेशान किया था। यही कारण है कि गेंदबाजों ने विराट कोहली की एक बड़ी कमजोरी को समझ लिया, जिसकी वजह से भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...