4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलव‍िराट कोहली फ‍िर बनेंगे आईपीएल में RCB के कप्तान? COO ने कह...

व‍िराट कोहली फ‍िर बनेंगे आईपीएल में RCB के कप्तान? COO ने कह दी बड़ी बात, बोले- हमारे पास 4-5 उम्मीदवार

Published on

नई दिल्ली ,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की रणनीति की जमकर आलोचना की गई. खासकर इस बात की कि फ्रेंचाइजी ने ‘कैप्टंसी मटेर‍ियल’ पर पैसे खर्च करने में कंजूसी दिखाई. RCB की टीम ने ऋषभ पंत या केएल राहुल पर उन्होंने ज्यादा पैसे नहीं लगाए. मेगा ऑक्शन के बाद ऐसी खबरें थीं कि विराट कोहली फिर से आरसीबी की कप्तानी करेंगे, लेकिन अब इस पूरे मसले पर RCB फ्रेंचाइजी के COO ने बड़ा खुलासा किया है.

‘स्पोर्ट्स टुडे’ के साथ एक खास बातचीत में आरसीबी के सीओओ राजेश मेनन ने खुलासा किया कि उनकी टीम में कई लीडर हैं और अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है. मेनन ने कहा- फिलहाल हमने कुछ भी तय नहीं किया है, हमारी टीम में कई लीडर हैं, 4-5 लीडर हैं, हमने अभी तक इस बारे में विचार-विमर्श नहीं किया है कि हमें क्या करना है? हम विचार करेंगे और फिर किसी नतीजे पर पहुंचेंगे.

कोहली आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे अनुभवी कप्तान हैं. उन्होंने 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की है और उनका जीत प्रतिशत 48.56 रहा है. उन्होंने 2016 के संस्करण में आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हार गए थे.

RCB ने IPL ऑक्शन में की थी गड़बड़ी?
RCB के फैन्स और कई पूर्व क्रिकेटर फ्रेंचाइजी की ऑक्शन की रणनीति से हैरान थे. ऑक्शन में उनकी सबसे महंगी पसंद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड थे, जिनकी कीमत 12.50 करोड़ रुपये थी. उनके सबसे महंगे विदेशी बल्लेबाज इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट थे. उन्होंने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल पर दांव लगाया, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.

RCB के COO मेनन ने रणनीत‍ि समझाई
मेनन ने बताया कि उन्होंने अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को ध्यान में रखते हुए बॉल‍िंग अटैक चुना है. उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी लीग की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक को इकट्ठा करने में कामयाब रही.

उन्होंने कहा- हमारे पास किस तरह की कोई कमी नहीं है और हमें क्या-क्या करने की जरूरत है, हमें किस तरह की भारतीय कोर टीम बनाने की जरूरत है, इस बारे में हम बहुत क्ल‍ियर थे. साथ ही, अगर आप एम चिन्नास्वामी (स्टेडियम) में खेलना चाहते हैं, तो हमें किस तरह के गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है, हमने वही किया.

मेनन ने आगे कहा- अगर आप पहले दिन को देखें तो यह हमारे लिए बहुत कम महत्वपूर्ण था. लोगों को लगा कि हम ऑक्शन में भाग नहीं ले रहे हैं, लेकिन दूसरे दिन के अंत में फैन्स से लेकर एक्सपर्ट तक सभी ने कहा कि हमने जो किया है वह सबसे अच्छा है क्योंकि हमने सभी कमियों को पूरा किया है, और मुझे लगता है कि हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है.

पिछले सीजन में आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में उनकी प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

IPL 2025 में RCB का स्क्वॉड
स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार,फिल सॉल्ट (विकेटकीपर),जितेश शर्मा (विकेटकीपर) जेकब बेथेल,मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड,जोश हेजलवुड,भुवनेश्‍वर कुमार,लुंगी एनगिडी,रसिक सलाम, सुयश शर्मा,स्वप्निल सिंह,नुवान तुषारा, यश दयाल, अभिनंदन सिंह

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...