4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को झटका... इंग्लैंड के खिलाफ वनडे...

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को झटका… इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं होंगे बुमराह

Published on

नागपुर,

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में इंग्लैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लिश टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इससे पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिटनेस की वजह से टीम से बाहर कर दिया है. उनकी जगह स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को इसी महीने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी खेलनी है.

ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह एक तगड़ा झटका हो सकता है. बुमराह अपनी फिटनेस साबित नहीं कर सके. ऐसे में उन्हें बाहर रखा गया है. बता दें कि वरुण को प्रैक्टिस के लिए टीम में शामिल किया था. तभी से रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल कर लिया जाएगा.

चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर सस्पेंस बरकरार…
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है. हालांकि ‘बूम-बूम’ बुमराह इस टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं, ये अब तक साफ नहीं है. बुमराह को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था.

बुमराह स्कैन के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) पहुंचे हैं. इसी बीच खबर आई है कि बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया है. फिलहाल, बुमराह अभी कुछ दिन बेंगलुरु में ही मेडिलकल टीम की निगरानी में रहेंगे.

भारतीय टीम का ऐलान करते समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने स्वीकार किया था कि बुमराह फिट नहीं हैं. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि बुमराह चैम्पियंस ट्रॉफी तक फिट हो जाएंगे. बुमराह की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए हर्षित राणा को कवर के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. बुमराह वनडे सीरीज में पहले दो मुकाबले नहीं खेलेंगे, इसकी जानकारी अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी. मगर अब बुमराह को पूरी सीरीज से ही बाहर कर दिया गया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...