8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'आज कुछ डेयरिंग करते हैं…', नहर में लटका शख्स, फिर एक हाथ...

‘आज कुछ डेयरिंग करते हैं…’, नहर में लटका शख्स, फिर एक हाथ से निकाल लिया अजगर

Published on

नई दिल्ली,

‘आज कुछ डेयरिंग करते हैं’ ये एक ऐड का स्लोगन है. यानी, कुछ ऐसा करो कि जिसे देखकर दुनिया के होश फाख्ता हो जाएं. सोशल मीडिया पर कुछ इसी स्लोगन को सही साबित करता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है.सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं. इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी डर के विशाल अजगर को नहर से बाहर खींचता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि ज्यादातर लोग बड़े सांपों को देखकर घबराते हैं, यह शख्स उसे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने हाथों से पकड़ लेता है.

इंस्टाग्राम पर एक यूजर, जो पेशेवर स्नेक रेस्क्यूअर वाला है.अक्सर ऐसे वीडियो पोस्ट करता है, जिसमें वह सांपों को संभालते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक नहर के पास खड़े हुए हैं.उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो पुल पर खड़े होकर यह देख रहे हैं. तभी, विशाल पुल से नीचे लटकते हैं और अपने हाथ में एक सांप पकड़ने वाली डंडी लेकर उसे पानी में डालते हैं. जैसे ही वह डंडी को बाहर खींचते हैं, उसमें एक मोटा और बड़ा अजगर निकलता है.

नहर से निकाला गया 15 फीट लंबा अजगर
यह अजगर करीब 15 फीट लंबा है. पहले उसे डंडी से खींचा जाता है, फिर आदमी उसे पैरों की मदद से धीरे-धीरे बाहर लाने लगता है. कुछ ही पलों में वह विशाल अजगर को पानी से निकालकर पुल पर ले आता है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब तक 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. जाहिर है, इस नजारे को देखकर लोग कमेंट भी कर रहे हैं.किसी का कहना है कि इस शख्स को आज कुछ डेयरिंग करना था, और इसने अजगर की पूंछ पकड़ ली. वहीं, किसी का कहना है कि लोग यह ध्यान रखें, यह एक स्नेक रेस्क्यूर है। खुद से यह जोखिम उठाने की कोशिश न करें.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this