15.7 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeहेल्थनमक खाने से मरते हैं 19 लाख लोग, WHO ने बताया रोजाना...

नमक खाने से मरते हैं 19 लाख लोग, WHO ने बताया रोजाना कितना नमक खाएं, कौन सा नमक खाने से बचेगी जान

Published on

नमक के बिना खाने के स्वाद की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मगर नमक ‘साइलेंट किलर’ भी है। यह सफेद जहर आपकी थाली में स्वाद तो भर देता है मगर हर साल 19 लाख लोगों की जान भी ले लेता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने यह आंकड़ा दिया है, साथ ही नमक कम खाने की सलाह दी है।

रोजाना कितना नमक खाना चाहिए? WHO ने अपनी नई गाइडलाइन्स (ref) में बताया है कि रोजाना 2 ग्राम नमक ही खाना चाहिए। लेकिन अधिकतर लोग करीब 4.3 ग्राम नमक खाते हैं। इसका मतलब है कि लोग दोगुना नमक खा रहे हैं।

​ज्यादा नमक खाने के नुकसान क्या हैं? ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। WHO ने हाल ही में नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। संगठन ने साधारण नमक की जगह कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

नमक खाने से हर साल मरते हैं 19 लाख लोग
WHO के मुताबिक, ज्यादा नमक खाने से हर साल 19 लाख लोगों की मौत हो जाती है। संगठन ने सलाह दी है कि रोजाना सिर्फ 2 ग्राम नमक खाना चाहिए। लेकिन ज़्यादातर लोग लगभग 4.3 ग्राम नमक खाते हैं। यह सीमा से दोगुना से भी ज्यादा है। ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिज़ीज़, स्ट्रोक और किडनी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

कौन सा नमक सबसे अच्छा है
WHO ने लोगों को साधारण नमक की जगह कम सोडियम वाले विकल्प इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पोटैशियम वाला नमक एक बढ़िया ऑप्शन है। इसमें सोडियम क्लोराइड की जगह कुछ पोटैशियम क्लोराइड होता है।

पोटैशियम वाले नमक के फायदे
इसके दो फायदे हैं। पहला, यह सोडियम की मात्रा कम करता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। यह पोटैशियम की मात्रा बढ़ाता है जो दिल की सेहत के लिए जरूरी है। कई लोग ज्यादा सोडियम और कम पोटैशियम खाते हैं। ऐसे में पोटैशियम युक्त नमक दिल की बीमारी, स्ट्रोक और अकाल मृत्यु के खतरे को कम कर सकता है।

पोटैशियम वाला नमक किन्हें नहीं खाना चाहिए
पोटैशियम वाला नमक स्वाद में साधारण नमक जैसा ही होता है। इसे खाना बनाने और खाने में नमक की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, पोटैशियम नमक कुछ लोगों के लिए सही नहीं है। जिन लोगों को किडनी की बीमारी है, उन्हें इसे नहीं खाना चाहिए। यह साधारण नमक से ज्यादा महंगा भी होता है। यह हर जगह आसानी से नहीं मिलता।

ज्यादा सोडियम लेने से कैसे बचें
ज्यादातर सोडियम प्रोसेस्ड फूड से आता है, न कि खाने में मिलाए जाने वाले नमक से। इसलिए आपको कम सोडियम वाले फूड खाने चाहिए। कम सोडियम वाला नमक, पोटैशियम साल्ट, हार्ट साल्ट, मिनरल साल्ट, सोडियम कम किया हुआ नमक जैसे लेबल वाले नमक खरीदें। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड कम खाएं और ताजे फल और सब्जियां ज्यादा खाएं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...