4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलजडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे, जेम्स एंडरनस का रिकॉर्ड...

जडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे, जेम्स एंडरनस का रिकॉर्ड तोड़ा, रच दिया इतिहास

Published on

नागपुर:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाल मचा दिया। जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए पारी में तीन विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने भारतीय टीम के लिए 9 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 26 रन खर्च किए। इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इस तीन विकेट के साथ ही जडेजा भारत के लिए 600 इंटरनेशनल विकेट भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह भारत के 5वें गेंदबाज बने।

सिर्फ इतना ही नहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए अब तक के वनडे मुकाबलों में रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज भी बन गए हैं। रविंद्र जडेजा ने इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा है। जेम्स एंडरसन ने भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में कुल 39 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं अब जडेजा उनसे आगे निकल गए। जडेजा के नाम अब कुल 41 विकेट दर्ज हो गए हैं।

पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की हालत रही खराब
वहीं बात करें इस मुकाबले की तो टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी में इंग्लैंड की हालत खराब रही। इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ कप्तान जोस बटलर और जैकब बैथल ही कुछ समय के लिए क्रीज पर समय बिता सके और टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके। यही वजह है कि इंग्लैंड भारत के सामने सिर्फ 249 रनों का लक्ष्य रख पाई।

इसके अलावा गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा के अलावा डेब्यू करने वाले हर्षित राणा ने भी अपना कमाल दिखाया। हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए जबकि कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी ने भी एक-एक सफलता हासिल की।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...