12 C
London
Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदिन में हवन रात में शराब पीती थीं ममता कुलकर्णी? विवाद पर...

दिन में हवन रात में शराब पीती थीं ममता कुलकर्णी? विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जब से भारत लौटी हैं सुर्खियों में हैं. वो लंबे समय से स्प्रिचुअल जर्नी पर हैं. हाल ही में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन तमाम विवादों के बाद बेदखल भी कर दिया गया. वो महज सात दिनों के लिए ही महामंडलेश्वर बन पाईं. उनके खिलाफ खूब विरोध किया गया था.

हाल ही में ममता ने अपने साध्वी बनने पर बात की और कहा कि उन्होंने 23 सालों में कोई एडल्ट फिल्म नहीं देखी है. अपने इस मुश्किल सफर के बारे में बात करते हुए ममता ने उस कॉन्ट्रोवर्सी का भी खुलासा किया, जब वो नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत रखा करती थीं, लेकिन कहा जाता था कि वो दिन में हवन करती हैं और रात में दो पेग पीती हैं. वो ताज होटल जाया करती थीं. ये तब की बात है जब बॉलीवुड का हिस्सा थीं, फिल्मों में काम कर रही थीं. इस पर खूब विवाद गहराया था.

पुराने विवाद पर ममता ने तोड़ी चुप्पी
ममता ने कहा- जब मैं बॉलीवुड में थी, 1997 में मेरे गुरु मेरी जिंदगी में आए थे. बॉलीवुड में काम करने के दौरान मेरी जिंदगी एक स्ट्रिक्ट रूटीन में चलती थी. जब भी मैं शूटिंग के लिए जाती थी, तो तीन बैग लेकर जाती थी. एक बैग में मेरे कपड़े होते थे, जबकि दूसरे बैग में मेरा पोर्टेबल मंदिर होता था. ये मंदिर मेरे कमरे में एक टेबल पर बनाया जाता था, जहां मैं काम पर जाने से पहले पूजा करती थी. इस अनुष्ठान को पूरा करने के बाद ही मैं अपने शूटिंग शेड्यूल पर जाती थी.

ममता ने आगे कहा- मैं नवरात्रि के व्रत रखती थी. ये नवरात्रि नौ दिन की सिद्धि है. मैंने व्रत रखने और सुबह, दोपहर और शाम को तीन हवन करने का संकल्प लिया था. मैं नौ दिनों तक सिर्फ पानी ही पीती थी. मैंने 36 किलो चंदन से यज्ञ किया था.

डिजाइनर संग नवरात्रि में पी शराब
“मेरे डिजाइनर, जो उस समय बॉलीवुड से थे, उन्होंने एक दिन मुझसे कहा, ‘ममता, तुम क्या कर रही हो? तुम बहुत सीरियस हो गई हो. उठो, नौ दिन बहुत हैं, चलो अब चलते हैं.’ फिर हम ताज घूमने गए. इस तरह से एक या दो नवरात्रि निकल गईं. मैं स्कॉच पीती थी, लेकिन दो पेग के बाद मुझे भागकर वॉशरूम जाना पड़ता था. ऐसा लगता था जैसे शराब का नशा मेरे सिर पर चढ़ गया हो. नौ दिनों की तपस्या और पोषण की कमी ने मुझे थका दिया था. मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरे अंदर जलन हो रही हो. मैं 40 मिनट तक वॉशरूम में बैठी रही थी.”

ममता ने आगे अपनी सिचुएशन को समझाते हुए कहा- देखिए, ये सब 1996-97 में हुआ. दो साल तक मेरे गुरु ने देखा कि बॉलीवुड मुझे इस राह पर ज्यादा दिन नहीं टिकने देगा. इसलिए उन्होंने मेरे लिए तपस्या की एक ऐसी जगह चुनी जहां 12 साल तक कोई मुझसे न मिले.ममता ने दुबई और केन्या में सालों बिताए हैं. बताया जाता है कि उन्होंने 12 सालों तक वहां साध्वी का जीवन जिया है. वो अब भी इसी राह पर चल रही हैं.

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...