8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP विधायकों को खरीदने वाला 15 करोड़ का ऑफर... वो 5 सवाल...

AAP विधायकों को खरीदने वाला 15 करोड़ का ऑफर… वो 5 सवाल जिनका अरविंद केजरीवाल से जवाब चाहती है एसीबी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के AAP प्रत्याशियों को खरीदने के दावे के बाद मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एंट्री हो गई है। केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एसीबी की टीम पहुंची। एसीबी की तीन सदस्यीय टीम इस मामले की पूरी जांच कर रही है। एसीबी ने इस पूरे मामले की जांच के दौरान अरविंद केजरीवाल से सबूत और 5 सवालों के जवाब मांगे हैं। उधर इस मामले के बाद दिल्ली में काउंटिंग से पहले सियासी पारा हाई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी नोंकझोक और जुबानी जंग काफी बढ़ गई है।

अरविंद केजरीवाल से ACB के 5 सवाल
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किसने पोस्ट जारी किया
  • AAP के किन 16 उम्मीदवारों को रुपयों की पेशकश की गई
  • जिन लोगों ने रुपयों की पेशकश की उनके फोन नंबर बताएं
  • ACB ने रुपयों की पेशकश के बारे में सबूत भी मांगे हैं
  • ACB ने कहा- सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैलाने वालों पर ऐक्शन क्यों न हो?

क्या है मामला?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था क‍ि उनके 16 उम्मीदवारों को अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आया है और प्रत्येक को 15-15 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कुछ एजेंसि‍यां दिखा रही हैं कि एक पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this