5.6 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeराजनीतिBJP और AAP के दफ्तर का माहौल टाइट, कांग्रेस ऑफिस पर सन्नाटा......

BJP और AAP के दफ्तर का माहौल टाइट, कांग्रेस ऑफिस पर सन्नाटा… चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली में ऐसा नजारा

Published on

नई दिल्ली,

AAP-बीजेपी के दफ्तर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं

दिल्ली चुनाव के नतीजे कल सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले राजधानी का सियासी पारा हाई है. इसी बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी के दफ्तर में तैयारियां तेज हो गई हैं. पंडाल लग रहे हैं और मंच सज रहे हैं. कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. हालांकि कांग्रेस के दफ्तर के बाहर कोई एक्टिविटी नहीं है. वहां सन्नाटा पसरा हुआ है. आइए जानते हैं कि तीनों पार्टियों के कार्यलयों में क्या माहौल है…

सबसे पहले बात करें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की तो यहां चुनाव परिणाम से पहले जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक बड़ी सी स्टेज लगाई गई है, और कल जो लोग यहां आएंगे, उनके आने-जाने के लिए रास्ते भी बनाए जा रहे हैं. साथ ही दरी बिछाई जा रही हैं, और टेबल-कुर्सियां बिछाई जा रही हैं.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आने के बाद काफी उत्साहित नजर आ रही है. चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी दिल्ली के दफ्तर में खास तैयारी की जा रही है. यहां एक बड़ा हॉल तैयार किया गया है, जिसमें एक स्टेज भी बनाई गई है. कल भाजपा प्रवक्ता मीडिया को जवाब देंगे. और लाइव भी जुड़ेंगे, इसे लेकर भी तैयारी की गई है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर कोई भी कार्यकर्ता या कोई भी नेता मौजूद नहीं है. दफ्तर के बाहर एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है, कांग्रेस के दफ्तर के बाहर के नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर कोई तैयारी ही नहीं है.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...