31 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से संन्यासी अखाड़ों का काशी के लिए प्रस्थान, नागा संन्यासी भी...

महाकुंभ से संन्यासी अखाड़ों का काशी के लिए प्रस्थान, नागा संन्यासी भी चले बाबा विश्वनाथ के दरबार

Published on

प्रयागराजः

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ से अखाड़ों के विदा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाकुंभ के सेक्टर 20 में बनाए गए अखाड़ा क्षेत्र में प्रमुख शैव अखाड़ों ने अपनी रवानगी के पूर्व संपादित होने वाली परंपरा और प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसी के अंतर्गत अखाड़े में पंच परमेश्वर या नई विधायिका का चुनाव भी किया गया। महाकुंभ से विदा होने के पूर्व अखाड़ों में अपने नए पंच परमेश्वर या विधायिका के चुनाव की परंपरा है।

प्रयागराज महाकुंभ में भी इसका निर्वाह करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी ने अपनी नई विधायिका का चयन कर लिया। श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के सचिव महंत जमुना पुरी जी का कहना है कि श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी अखाड़े में 8 श्री महंत और 8 उप महंत का चयन किया गया है। छावनी में धर्म ध्वजा के नीचे नए पंच परमेश्वर का चुनाव संपन्न हुआ। इस महाकुंभ में जिन आठ श्री महंत का चयन किया गया है, उसमें महंत रविंद्र पुरी, महंत रमेश गिरी, महंत बंशी पुरी जी, महंत विनोद गिरी जी, महंत मृत्युंजय भारती, महंत मनोज गिरी, महंत प्रेम पुरी और महंत गंगा गिरी जी शामिल हैं।

इसी तरह जिन संतों को उप महंत या कारवारी के रूप में चयन हुआ है, उसमें दिगंबर शिव पुरी, दिगंबर रवि गिरी, विश्वनाथ पुरी, रमाशंकर गिरी, मनसुख गिरी, ब्रह्म नारायण पुरी और उमाशंकर गिरी शामिल हैं। पुरानी विधायिका के स्थान पर अब नई विधायिका अगले कुंभ तक जिम्मेदारी संभालेगी। श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के संतों ने काशी प्रस्थान के पहले अपनी अनुष्ठान की परंपरा का निर्वाह किया। अनुष्ठान के बाद धर्म ध्वजा की तानियां ढीली कर दी गई। अखाड़े के देवता की पूजा की गई।

इसके पूर्व अखाड़े के सर्वोच्च पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। अखाड़े के सचिव महंत जमुना पुरी बताते हैं कि पंच परमेश्वर काशी के लिए प्रस्थान कर गए हैं। अखाड़े का पंच परमेश्वर बाबा विश्वनाथ की अंतरग्रही पंचकोसी परिक्रमा करने के बाद महाशिवरात्रि में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात सभी संत अपने-अपने स्थान के लिए रवाना हो जाएंगे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...