4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकैच लेने की कोशिश में रचिन रविंद्र के चेहरे पर लगी गेंद,...

कैच लेने की कोशिश में रचिन रविंद्र के चेहरे पर लगी गेंद, पानी की तरह बहने लगा खून

Published on

लाहौर:

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र गंभीर रूर से चोटिल हो गए हैं। पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर में रविंद्र के चेहरे पर गेंद लग गई। डीप में खुशदिल शाह ने शॉट खेला। रचिन ने उसे लपकने की कोशिश गेंद हाथ से निकल गई। गेंद उनके चेहरे पर गेंद लगी है और वह खून से लथपथ हो गए। चेहरे से पानी की तरफ खून गिरने लगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर हो रहा है।

रचिन रविंद्र को नहीं दिखी गेंद
खुशदिल शाह का शॉट काफी फ्लैट था। बैकग्राउंड में दर्शक होने की वजह से रचिन गेंद को जज नहीं कर पाए। गेंद लगने के बाद पूरा स्टेडियम शांत हो गया। ऐसी घटना मैदान पर बहुत कम देखने को मिलता है। तुरंत फिजियो बाहर आए है और उसका इलाज करता है। रचिन रविंद्र को उसके चेहरे पर तौलिया लपेटकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उसके चेहरे पर आइस पैक लगाया गया है।

न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ी हैं रचिन
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। अभी तक 29 मैच के वनडे करियर में उन्होंने 40 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से 970 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी उनके नाम 18 विकेट हैं। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब दो हफ्तों से भी कम का समय बचा हुआ है। अगर रचिन को चोट गंभीर होती है तो न्यूजीलैंड के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

पाकिस्तान को मिली हार
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में हार मिली है। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 330 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से सिर्फ 74 गेंदों पर 106 रनों की पारी निकली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 48वें ओवर में 252 रनों पर सिमट गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने 78 रनों से जीत है। इस त्रिकोणीय सीरीज में साउथ अफ्रीका तीसरी टीम है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...