3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: बस में सीट पर गिर गया खाना तो शर्ट से साफ...

दिल्ली: बस में सीट पर गिर गया खाना तो शर्ट से साफ करने को कहा, फिर रॉड से मारकर कर दी हत्या

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में बस की सीट पर खाना गिरने की मामूली बात पर एक कुक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, बस के ड्राइवर और उसके दो साथियों ने मिलकर कुक मनोज उर्फ बाबू को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई. आरोपियों में से एक ने लोहे की रॉड से उस पर बर्बर हमला भी किया.

कैसे हुई घटना?
मनोज नरेला का रहने वाला था, शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करता था. 1 फरवरी की रात वह अपने साथी दिनेश के साथ सुल्तानपुर डाबस में एक शादी में काम करने गया था. शादी खत्म होने के बाद दोनों बचे हुए खाने को पैक कर बस में सवार हुए.

बस के सफर के दौरान गलती से थोड़ा खाना सीट पर गिर गया. इससे ड्राइवर और उसके साथियों को गुस्सा आ गया. दिनेश को बवाना चौक पर उतरने दिया गया, लेकिन मनोज को बस में ही बंधक बना लिया गया.

बेरहमी से पीटा, फिर सड़क पर फेंक दिया
आरोपियों ने मनोज को गालियां दीं, जबरन अपनी शर्ट से सीट साफ करने को कहा और फिर बुरी तरह पीटने लगे. इसी दौरान ड्राइवर आशीष उर्फ आशू ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया. जब मनोज बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसे बवाना फ्लाईओवर के पास फेंक दिया और फरार हो गए.

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
2 फरवरी को पुलिस को एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली. शुरुआत में पुलिस को लगा कि वह कोई बेघर व्यक्ति है, क्योंकि उसके शरीर पर ज्यादा बाहरी चोट के निशान नहीं थे. लेकिन अगले दिन उसके भाई जीतेंद्र ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे उसकी पहचान हुई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनोज के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हो गई.

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
पुलिस ने छापेमारी कर कराला गांव के रहने वाले 24 वर्षीय सुशांत शर्मा उर्फ छुटकुली को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी आशीष और तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...