14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: थोड़े दिन में सामने आ जाएगा... उद्धव ठाकरे के एकनाथ शिंदे...

महाराष्ट्र: थोड़े दिन में सामने आ जाएगा… उद्धव ठाकरे के एकनाथ शिंदे को चैंलेज देने पर बोले मंत्री उदय सामंत

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के टूटने का दावा करने वाले उदय सामंत ने प्रतिक्रिया दी है। सामंत ने नागपुर में कहा कि आगे आने वाला समय ही बताएगा कि क्या हो सकता है? सामंत ने इससे पहले दावा किया था कि शिवसेना यूबीटी के छह सांसद साथ छोड़ेंगे। इसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने सांसदों की एकता का प्रदर्शन करके करार जवाब दिया था। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने सांसद तोड़ने को लेकर चैलेंज भी दिया था।

थोड़े दिन में सबसे सामने आ जाएगा
उद्धव ठाकरे के एकनाथ शिंदे को शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को तोड़ने का चैलेंज देने पर उदय सामंत ने कहा कि उन्होंने चैलेंज देकर जो आह्वान किया है, उस पर हमें प्रतिक्रिया करने की कोई जरूरत नहीं है। सांसदों और विधायकों के मन में क्या चल रहा है, इसका कोई भी पता नहीं लगा सकता। वो कहां और किस पार्टी में जाना चाहें, ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। अगर किसी परेशानी की वजह से वो रुके हुए हैं, तो थोड़े दिन बाद ये सामने आ जाएगा। आगे आने वाला समय ही बताएगा कि क्या होने वाला है। महाराष्ट्र के लंबे समय से उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना के टूटने की अटकलें लगाई जा रही है। सांसदों के अलग होने पर शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सांवत ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना के नेता अफवाह फैला रहे हैं।

बाकी राज्यों में भी एनडीए सरकार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के दिल्ली चुनाव पर की जा रही टिप्पणी को लेकर उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली हो गया। अब बचे हुए राज्यों में भी एनडीए आने वाला है। संजय राउत उस पर बोलते ही रहेंगे। धनंजय मुंडे प्रकरण से ध्यान भटकाने की कोशिश करने वाले शिवसेना (यूबीटी) नेताओं के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच हो रही है। हमारी पार्टी चाहती है कि संतोष देशमुख के गुनहगारों को फांसी होनी चाहिए।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...