7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलस्टीव स्मिथ के बाद अब केन विलियमसन... वनडे में विराट कोहली का...

स्टीव स्मिथ के बाद अब केन विलियमसन… वनडे में विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी केन विलियमसन ने पाकिस्तान में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार 133 रनों की पारी खेली। केन विलियमसन ने अपनी पारी में सिर्फ 72 गेंद में शतक पूरा किया। वनडे में केन विलियमसन का यह दूसरा सबसे तेज शतक था। इस शतकीय पारी के साथ ही केन विलियमसन ने वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।

दरअसल केन विलियमसन ने वनडे में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वनडे में विलियमसन सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विलियमसन ने अपने वनडे करियर की 159वें पारी में यह कारनामा किया है। इससे पहले दूसरे स्थान पर विराट कोहली थे। विराट कोहली ने 161 पारियों में 7000 रन के आंकड़े को छुआ था। ऐसे में अब वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला हैं, जिन्होंने सिर्फ 150वीं पारी में यह कारनामा कर दिखाया था।

सबसे तेज 7000 वनडे रन:
हाशिम अमला (150 पारी)
केन विलियमसन (159 पारी)
विराट कोहली (161 पारी)
एबी डिविलियर्स (166 पारी)

फाइनल में पहुंच गई है न्यूजीलैंड की टीम
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खेले जा रहे इस त्रिकोणीय सीरीज में न्यूजीलैंड ने बैक टू बैक जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। कीवी टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को करारी मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में टीम ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

मैच में साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीत्जके के 150 रनों की दमदार पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने केन विलियमसन के नाबाद 133 रनों की पारी के अलावा डेवोन कॉन्वे के 97 रनों की पारी की मदद से 8 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...