5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'हमें धमकाकर पैसे मांगता था...' नाबालिगों ने चाकू से गोदकर कर दी...

‘हमें धमकाकर पैसे मांगता था…’ नाबालिगों ने चाकू से गोदकर कर दी लड़के की हत्या

Published on

नई दिल्ली,

पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो किशोरों को पकड़ा गया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है. फिलहाल इस हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज से ढूंढे आरोपी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात 9.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गौतमपुरी में एक लड़का घायल अवस्था में पड़ा है. जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और लड़के को खून से लथपथ पाया. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दो किशोरों के बारे में मालूम हुआ. पुलिस ने बिना देरी किए उन्हें धर दबोचा.

‘बार- बार पैसे मांगता था, धमकाता था’
पूछताछ के दौरान किशोरों ने खुलासा किया कि वे सभी एक ही इलाके में रहते हैं और मृत लड़का उन्हें परेशान करता था. वह उन्हें धमकाकर बार- बार उनसे पैसे मांगता था, इसलिए उन्होंने किशोर पर हमला किया. पुलिस ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है और सीलमपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...