5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्रांस पहुंचने से पहले 46 मिनट PM मोदी का विमान पाकिस्तान में...

फ्रांस पहुंचने से पहले 46 मिनट PM मोदी का विमान पाकिस्तान में था, पाक मीडिया ने क्या दी जानकारी,

Published on

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने पेरिस की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया. एआरवाई न्यूज ने नागरिक उड्डयन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. PM मोदी का विमान, जिसे “इंडिया 1” कहा जाता है, इस प्लेन ने पाकिस्तान के शेखपुरा, हफीजाबाद, चकवाल, और कोहाट क्षेत्रों से प्रवेश किया और लगभग 46 मिनट तक पाकिस्तानी सीमा के भीतर रहा.

एआरवाई न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण भारतीय प्रधानमंत्री के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी गई. यह पहली बार नहीं है जब नरेंद्र मोदी के विमान ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग किया हो. पिछले साल अगस्त 2024 में, पोलैंड से दिल्ली की यात्रा के दौरान भी मोदी के विमान ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया था. उस समय विमान ने रात 11 बजे पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश किया और 46 मिनट तक वहां बना रहा.

पाकिस्तान-भारत के बीच हवाई क्षेत्र के संबंध
मार्च 2019 में, पाकिस्तान ने नागरिक उड़ानों के लिए अपने सभी हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों को हटा दिया, जो करीब पांच महीने तक बंद थे. यह निर्णय भारत-पाकिस्तान सैन्य गतिरोध के बाद लिया गया था, जो कि जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में एक सुरक्षा काफिले पर हुए हमले के कारण उत्पन्न हुआ था, जिसमें 44 भारतीय अर्धसैनिक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए थे. इसके बाद अगस्त 2019 में जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35 ए को रद्द कर दिया तो पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कम कर दिया. इसके अलावा दोनों देशों के बीच ने आपसी द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था. तब से रिश्ते दोनों देशों के बीच सामान्य नहीं है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...