5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयओखला विधायक अमानतुल्लाह खान पर लग सकता है मकोका, फरार होने के...

ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान पर लग सकता है मकोका, फरार होने के दावों पर कहा, ‘मैं कहीं भी नहीं भागा’

Published on

आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. दिल्ली पुलिस अमानतुल्लाह के ऊपर मकोका लगाने की तैयारी कर रही है. हालांकि इससे पहले सोमवार को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने संगठित अपराध और दंगे से जुड़ी धाराएं भी अमानतुल्लाह खान के ऊपर लगाई थी, जो की गैरजमानती है. अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह खान फरार हैं.

अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा?
वहीं ओखला विधायक ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वो कहीं भी भागे नहीं हैं. वो अपनी विधानसभा क्षेत्र में हैं. खान ने कहा, ”दिल्ली पुलिस के कुछ लोग मुझे झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं. दिल्ली पुलिस जिस व्यक्ति को गिरफ्तार करने आई थी, उसकी जमानत हो रखी है. उसने पेपर दिखा दिया तो पुलिस अपनी गलती को छिपाने के लिए मुझे झूठे मुकदमे में फंसा रही है.”

पुलिस सूत्रों का क्या है दावा?
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमानतुल्लाह खान एक रेगुलर ऑफेंडर हैं और उनके ऊपर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं। कई मामलों में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी गई है या फिर कुछ मामले ट्रायल पर हैं. कुछ में दिल्ली पुलिस की जांच अभी चल रही है। ऐसे में संगठित अपराध से जुड़ी धारा मकोका अमानतुल्लाह खान के ऊपर लगाई जा सकती है.

दिल्ली के जैतपुर में आखिरी लोकेशन
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अमानतुल्लाह खान लगातार फरार चल रहे हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर रेड की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमानत के फोन की आखिरी लोकेशन जैतपुर इलाके की मीठापुर चौक की है. सोमवार शाम को इस लोकेशन पर फो स्विच ऑफ कर दिया गया था.

पुलिस ले रही है लीगल ओपिनियन
सूत्रों की मानें तो पुलिस को शक है कि आप नेता अमानत की मदद कर रहे हैं. पुलिस अमानतुल्लाह खान और उसके नजदीकियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाए हुए है. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि वह अमानतुल्लाह खान को तड़ीपार करने के लिए भी लीगल ओपिनियन ले रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...