5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'सुप्रीम कोर्ट पर नहीं है सियासी असर' पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने न्यूयॉर्क...

‘सुप्रीम कोर्ट पर नहीं है सियासी असर’ पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को भी नकार दिया

Published on

नई दिल्ली

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने उन आरोपों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट पर राजनीति का प्रभाव होता है. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बनाए रखा है. मीडिया संस्थान BBC को दिए इंटरव्यू में पूर्व CJI ने नेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जमानत देने के कोर्ट के रिकॉर्ड का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि देश में उचित प्रक्रिया और कानून का शासन बरकरार है.

पिछले कुछ समय में विपक्षी दलों ने आरोप लगाए हैं कि सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है. पूर्व CJI ने अपने जवाब में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 21,300 याचिकाओं का निपटारा किया था. उन्होंने आगे कहा, मैं उन राजनीतिक नेताओं का नाम नहीं लूंगा जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है. लेकिन इससे पता चलता है कि कानून की उचित प्रक्रिया और कानून का शासन बरकरार है. उच्च न्यायालयों, विशेष रूप से सुप्रीम कोर्ट ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि हम यहां व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हैं.

जनवरी 2023 में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक संपादकीय छापा था. इसमें आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए अदालतों का इस्तेमाल कर रही है. पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने इस अंतरराष्ट्रीय आलोचना को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स पूरी तरह से गलत है. भारत के 2024 के आम चुनाव के परिणामों ने उन दावों को गलत साबित कर दिया है कि देश ‘वन-पार्टी स्टेट’ की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की सफलता पर प्रकाश डाला. और कहा कि इससे पता चलता है कि भारत का लोकतांत्रिक ढांचा संपन्न है.

न्यायपालिका में लिंग और जाति के आधारित नुमाइंदगी की जो स्थिति है, पूर्व CJI ने इस मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्वीकार किया कि लिंग और जाति के आधार पर प्रतिनिधित्व के मामले में अदालतों में एक ऐतिहासिक असंतुलन है. उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में ज्यूडिशियल सिस्टम के निचले स्तर पर प्रगति हुई है. उन्होंने कहा, यदि आप भारतीय न्यायपालिका में भर्ती के निचले स्तर को देखें, तो नई भर्तियों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं. वो लैंगिक संतुलन, जो आपको लॉ स्कूलों में मिलता है, अब भारतीय न्यायपालिका के निचले स्तर पर भी दिखता है.उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने वाले अपने फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था हमेशा के लिए नहीं थी. इसे धीरे-धीरे समाप्त होना था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...