18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिहार के बाद सीधे अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया के घर गए... 8...

हार के बाद सीधे अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया के घर गए… 8 फरवरी को क्या हुआ सौरभ भारद्वाज ने बताया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से हार का सामना करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया। सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी थी। उन्होंने अपने चैनल का नाम ‘बेरोजगार नेता’ रखा है।

पहले वीडियो में क्या है?
उन्होंने अपने पहले वीडियो में चुनाव हारने के अनुभव के बारे में विस्तार से चर्चा की। ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने नए चैनल पर बताया कि चुनाव में हार के बाद उनके पास कोई आमदनी का जरिया नहीं है और अब उन्हें यह चिंता सताने लगी है कि घर कैसे चलेगा, क्योंकि उनके पास भविष्य के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है। उन्होंने वीडियो में लोगों से यह भी पूछा कि वे आगे क्या कर सकते हैं और उनकी राय जानने की कोशिश की।

8 फरवरी को ही शुरू हुई हार की कहानी
सौरभ ने कहा कि हमें एक दिन पहले तक यह नहीं लग रहा था कि हम चुनाव हारने वाले हैं। मेरी हार की कहानी 8 फरवरी से ही शुरू हुई। उन्होंने विस्तार से बताया कि 8 फरवरी को वह एक पोलिंग स्टेशन पर थे और पहले राउंड में ही उन्हें यह आभास हो गया था कि चुनाव सही दिशा में नहीं जा रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे काउंटिंग के बीच ही यह समझ में आ गया था कि चुनाव मेरे हाथ से निकल चुका है।” चुनाव में हार के बाद की स्थिति पर सौरभ ने बताया कि हारने के बाद उन्होंने खुद से यह सवाल किया कि अब वह क्या करेंगे? मेरे पास कोई प्लान नहीं था।

हारने के बाद केजरीवाल के घर पहुंचे
हार के बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के घर गए, लेकिन वह देर रात पहुंचे ताकि घर वाले सो जाएं। सौरभ ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो उनके समर्थक और पार्टी के लोग लगातार उन्हें फोन कर रहे थे और उन्हें हिम्मत न हारने की सलाह दे रहे थे। एक फुल-टाइम राजनेता के लिए चुनाव हारने के बाद घर चलाने का संकट आ गया है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...