6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: पड़ोसी ने बहाने से घर बुलाकर घेरा, 17 साल की लड़की...

दिल्ली: पड़ोसी ने बहाने से घर बुलाकर घेरा, 17 साल की लड़की से किया रेप

Published on

दिल्ली,

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की लड़की को धोखे से घर से बुलाकर उसके पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया.पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है.कथित घटना गुरुवार को हुई.उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. एक अधिकारी ने कहा,’लड़की ने बताया कि घटना दोपहर के आसपास हुई.’ उसने बताया कि पड़ोसी ने उसे किसी काम के बहाने करावल नगर स्थित पड़ोस में उसके घर में बुलाया. जब वह पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका रेप किया.

शिकायत के बाद लड़की को तुरंत जीटीबी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया.अधिकारी ने बताया कि उसकी काउंसलिंग भी की गई है. पुलिस ने उसके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है.

गौरतलब है कि शहर और देश में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं. 3 दिन पहले ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में तीन साल की एक मासूम बच्ची से बलात्कार की घटना सामने आई थी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित बच्ची को सूनसान जगह पर गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है. उसे प्रथामिक इलाज के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, कुछ मजदूरों ने बच्ची को गाजीपुर फार्म रोड पर राम वाटिका के पास सुनसान इलाके में पाया. उन्होंने पास के एक कबाड़ गोदाम के मालिक को इसकी सूचना दी, जिसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया. पुलिस की कई टीमें अपराधी की तलाश में लगी हुई हैं. आरोपी को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. र बुलाकर घेरा, 17 साल की लड़की से किया रेप

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...