14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'दिल्ली वालों ने जनादेश दिया है, नाम बदलने के बजाय कुछ काम...

‘दिल्ली वालों ने जनादेश दिया है, नाम बदलने के बजाय कुछ काम करें’, BJP पर आतिशी का तंज

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी (Atishi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के वक्त दिल्ली वालों से बहुत बड़े किए थे और नरेंद्र मोदी की गारंटी के नाम से पर्चे बांटे थे. बीजेपी ने कहा था कि 8 मार्च तक 2500 रुपए महीने की किश्त आ जाएगी. आतिशी ने दावा किया, “बीजेपी सूत्रों से पता लगा है कि 2500 सहित कोई भी वादा पूरा करने का उनका इरादा नहीं है. उनका प्लान है कि वो वादा नहीं पूरा करने की वजह को AAP पर ही मढ़ेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि मैं आउटगोइंग सीएम होने के नाते इकोनॉमिक ग्रोथ दिल्ली वालों के सामने रखना चाहती हूं, जिससे बीजेपी कोई बहाने ना बनाए. 2014-15 में दिल्ली का बजट केंद्र सरकार ने पेश किया था, जो 31 हजार करोड़ का था और 2009 में ये 25 हजार करोड़ था. 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, वहां से लेकर 2024-25 में 77 हजार करोड़ का बजट पेश हुआ.

‘काम नहीं, लूटने का इरादा…’
आतिशी ने कहा, “10 साल में दिल्ली की इकोनोमिक ग्रोथ 31 हजार से 77 हजार करोड़ पहुंची. हमें 2014 में कांग्रेस सरकार से 6.6 फीसदी कर्ज मिला था और जब हम सरकार छोड़ कर जा रहे है, 3 फीसदी है. CAG की रिपोर्ट में ये साफ साफ कहा गया था कि दिल्ली एक मात्र सरप्लस रेवेन्यू स्टेट है, जब से 2015 में आप की सरकार बनी.” दिल्ली की मुहल्ला क्लीनिक को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदले जाने के सवाल पर आतिशी ने कहा, “हम बीजेपी वालों से कहेंगे कि नाम बदलने के बजाय कुछ काम करें. दिल्ली वालों ने उनको जनादेश दिया है, उनका काम करने का इरादा नहीं है, लूटने का इरादा है

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...