12.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभेल न्यूज़ऊर्जा के सही संरक्षण पर ही दुनिया का विकास निर्भर : राज्यमंत्री...

ऊर्जा के सही संरक्षण पर ही दुनिया का विकास निर्भर : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

— एनआईटीटीटीआर में ऊर्जा संरक्षण क्षमता महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऊर्जा के सही इस्तेमाल और संरक्षण पर ही दुनिया का विकास टिका हुआ है। इसलिए हम सब का परम कर्तव्य है कि ऊर्जा के विभिन्न विकल्पों का सही प्रयोग करें और इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करें। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को एनआईटीटीटीआर के सभागार में आयोजित ऊर्जा संरक्षण क्षमता महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहीं थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि ऊर्जा पर्यावरण जागरूकता अभियान अच्छी पहल है। ऊर्जा पर्यावरण जागरूकता अभियान स्कूल एवं कॉलेज में भी आयोजित किए जाए । हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा की सहायता से पर्यावरण को स्थाई बनाया जा सकता है। इंडियन ऑयल और अन्य तेल कंपिनयों ने हरित और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में काफी पहल की है। इनमें बीएस IV से बीएस VI ईधन में स्थानांतरण पेट्रोल पम्पो में ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल, ग्रीन कॉम्बो लुविकेंटस, कंप्रेस बायोगैस, नूतन सोलर स्टोव आदि शामिल हैं। यहां तक वक भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए, कच्चे तेल पर हमारी निर्भरता को कम करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड टीएन सुंदर राजन, बीपी मोहंती, एएस रेड्डी, चिनमय मंडल, दीपक त्रिवेदी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...