10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव बने,...

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव बने, इस राज्य की सौंपी गई जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. इस बदलाव के तहत पार्टी ने भूपेश बघेल पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा है, जबकि सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है.

कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है. इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विक्षप्ति में कहा गया है कि पार्टी इन महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना करती है. साथ ही कहा गया है कि अन्य महासचिव और प्रभारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों में कार्यरत रहेंगे.
– दीपक बावरिया
– मोहन प्रकाश
– भरतसिंह सोलंकी
– राजीव शुक्ला
– अजय कुमार
– देवेंद्र यादव

ये बदलाव महत्वपूर्ण क्यों?
कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे पार्टी को विभिन्न राज्यों में मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की जा रही है.

इन नेताओं को बड़ा जिम्मा
भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अब उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है. ये जिम्मेदारी उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है. ताकि कांग्रेस पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत कर सके. वहीं, सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया है. सैयद नसीर हुसैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं. नई जिम्मेदारी से पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े थे, लेकिन अब उन्हें इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए नामित किया गया है. उधर, अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और अपनी जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते हैं.मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की तेजतर्रार नेता हैं. उन्हें तेलंगाना का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है. वे अपनी सादगी, बेदाग छवि और संगठनात्मक क्षमता के लिए जानी जाती हैं.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...