6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयजामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन मामले में FIR दर्ज, CCTV से हो रही...

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन मामले में FIR दर्ज, CCTV से हो रही एग्जिट गेट फांदने वालों की पहचान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुड़दंगबाजी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान भी की जा रही है. यह एफआईआर दिल्ली मेट्रो पुलिस ने दर्ज की है. हुड़दंगियों पर बीएनएस की धारा 132/221, 59 डीएमआरसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें भारी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशन के सुरक्षा गेट्स के ऊपर से कूदते हुए देखे गए थे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने स्पष्ट किया कि यह घटना 13 फरवरी को यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी की वजह से हुई थी.

घटना के वक्त तैनात थे सुरक्षाकर्मी
डीएमआरसी के मुताबिक, “घटना के समय सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से उपस्थित थे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया गया, ताकि बात बिगड़ने न पाए. कुछ यात्रियों की अचानक भीड़ की वजह से ये समस्या आई थी.”

‘शब-ए-बारात’ त्योहार के बाद हुई घटना
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बयान के मुताबिक, यह घटना ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के बाद 11.12 बजे से 11.21 बजे के बीच हुई, जब लोग घर लौट रहे थे. स्टेशन कंट्रोलर ने कहा कि उस समय एक कोर गार्ड एग्जिट एएफसी गेट पर ड्यूटी पर था, और दो ट्रेनें एक साथ स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई.

घटना के समय एग्जिट गेट काम नहीं कर रहा था!
सीआईएसएफ ने यह भी बताया कि घटना के समय एग्जिट गेट काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते स्टेशन कंट्रोलर ने यात्रियों को साइड गेट से बाहर जाने की अनुमति दी, लेकिन कुछ लोग कूद गए. हालांकि, कुछ लोग गेट के ऊपर से कूद रहे थे. दिल्ली मेट्रो ने स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए तेजी से कार्रवाई की और यात्रियों को इसके बाद “उचित मार्गदर्शन” दिया गया ताकि आगे से ऐसे कामों को रोकेा जा सके.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...