5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय15 के शव, कुछ घायल... LNJP की नर्स ने बताया कैसा था...

15 के शव, कुछ घायल… LNJP की नर्स ने बताया कैसा था रात का मंजर

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। भगदड़ की खबर पर स्टेशन पर एंबुलेंस और पुलिस की टीम पहुंच गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल लेकर आया गया। अस्पताल में काम करने वालीं कर्मचारी ने बताया कि रात में वहां कैसा मंजर था।

अस्पताल में कैसा था मंजर?
एलएनजेपी अस्पताल की कर्मचारी गीता ने बताया, रात 10 बजे से ही एलएनजेपी अस्पताल में घायलों और शवों को लाया गया। स्टेशन से 15 शवों को लाया गया। वहीं 10-12 घायल भी लाए गए। मृतकों में तीन बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि लोग बुरी तरह घायल थे। कुछ घायलों को हड्डी वार्ड में शिफ्ट किया गया।

भगदड़ में 18 लोगों की मौत
दिल्ली पुलिस ने स्टेशन भगदड़ में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसमें 14 महिलाएं शामिल हैं। वहीं रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

स्टेशन पर कैसे हुई भगदड़?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब अचानक प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 14 और 15, जो एक साथ हैं, के बीच अचानक भारी भीड़ पहुंच गई। इसी बीच दो ट्रेन कैंसिल होने की अफवाह लोगों में तेजी से फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति मच गई।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...